लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: 7 दिन में 10 की दम घुटने से मौत?, कुलगाम, डोडा के बाद श्रीनगर, जम्‍मू-कश्‍मीर में आफत ही आफत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 6, 2025 10:44 IST

Jammu and Kashmir: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देJammu and Kashmir: शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। Jammu and Kashmir: सभी किराए के मकान में रहते थे। Jammu and Kashmir: मुख्य सदस्य पिता की पहचान एजाज अहमद भट के रूप में हुई है।

जम्‍मूः एक ही सप्‍ताह में 10 लोगों की दम घुटने से हुई मौतों ने कश्‍मीर को दहला कर रख दिया है। पिछले सप्‍ताह भी कुलगाम में एक मां बेटे की दम घुटने से मौत हो गई थी जबकि डोडा में तीन दोस्‍तों की और कल देर रात भी श्रीनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार कमरे में हीटिंग गैजेट (ब्लोअर) चलाकर सो गए थे। वे सभी किराए के मकान में रहते थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इस बीच, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस अपूरणीय क्षति से उबरने के लिए उन्हें शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। अधिकारियों के अनुसार मृतकों में माता-पिता और उनके दो नाबालिग बच्चे तथा 28 दिन पहले ही पैदा हुआ एक शिशु शामिल है। परिवार के मुख्य सदस्य पिता की पहचान एजाज अहमद भट के रूप में हुई है।

वह एक निजी होटल ललित ग्रैंड पैलेस में शेफ था। वह मूल रूप से बारामुल्ला जिले के उड़ी का रहने वाला था, लेकिन पिछले दो महीनों से यहां किराए के मकान में रह रहा था। मकान के मालिक मुख्तार अहमद ने खुलासा किया कि उन्हें पीड़ित भट की मां ने फोन किया था कि वह अपने बेटे से संपर्क करने में असमर्थ हो रही है।

मुख्तार ने कहा कि उसने मुझे फोन किया और बताया कि एजाज शाम 4 बजे से उसके फोन का जवाब नहीं दे रहा है। मैंने दूसरे किराएदार को उन्हें देखने के लिए भेजा। मुख्तार ने बताया कि जब किराएदार ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो हमने जबरदस्ती दरवाजा खोला और एजाज उसकी पत्नी और उनके तीन बच्चों को मृत पाया।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध दम घुटने की वजह हीटिंग गैजेट (ब्लोअर) थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और अस्पताल ले जाया गया। साथ ही जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई। कश्‍मीर की सबसे ठंडी रातों में हीटिंग उपकरणों के इस्तेमाल ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हीटिंग गैजेट्स के अनियंत्रित इस्तेमाल से कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर बढ़ सकता है। इससे कमरों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और इससे दम घुटने की समस्या हो सकती है। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह कस्बे में नये साल का जश्न मनाने आए तीन युवकों की इसी तरह से मौत हो गई थी। तीनों एक गेस्ट हाउस में मृत पाए गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष