लाइव न्यूज़ :

जम्मूः रियासी में धार्मिक स्थल के झरने में चट्टान गिरी, 7 मरे, 30 जख्मी

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 15, 2018 20:08 IST

जम्मू के रियासी के सियाड़ बाबा धार्मिक स्थल पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर यहां भूस्खलन होने से दर्जनों लोग इसके मलबे में दब गए।

Open in App

जम्मू, 15 जुलाईः रियासी जिले में स्थित सियाड़ बाबा धार्मिक स्थल के झरने में आज एक बड़ी चट्टान गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। तीस से ज्यादा जख्मी हो गए। अभी भी कई लोगों के चट्टान के नीचे दबे होने की शंका है। इस बीच अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यात्रा में 18 दिनों में 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू के रियासी के सियाड़ बाबा धार्मिक स्थल पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर यहां भूस्खलन होने से दर्जनों लोग इसके मलबे में दब गए। इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

सियाड़ बाबा धार्मिक स्थान के रूप में विकसित है। जहां से लगभग 600 फीट की ऊंचाई से झरना गिरता है। हर बार की तरह इस बार भी रविवार को यहां ज्यादा भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों से साथ-साथ बाहर से भी लोग यहां दर्शन करने और झरने का लुफ्त उठाने आते हैं।

लोग झरने के नीचे थे और 600 फीट ऊपर हुए भूस्खलन का मलबा सीधा नीचे आकर लोगों पर गिरा। जिसकी वजह से काफी लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। प्रशासन की सजकता से तत्काल मौके पर पहुंचे सेना और बचाव दल के जवानों ने मलबे में दबे लोगों को निकलना शुरू कर दिया है।

हादसे के बाद सेना, स्थानीय लोगों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की मदद से घायलों को स्थनीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर कई लोगों को जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया।

इस हादसे के बाद रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर सज्जाद भट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। भट्ट ने पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कहा कि पहाड़ी से गिरे एक चट्टान के टुकड़े की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन ने बाद में दम तोड़ दिया।

इस हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों की मदद से घायलों को तुरंत रेस्क्यू कराकर स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया। इसके बाद कई गंभीर मरीजों को जम्मू के जीएमसी में रेफर कर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है, क्योंकि मलबे के नीचे कई और लोगों के शव दबे होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में मदद के लिए सेना, प्रशासन और आपदा विभाग की टीमों को लगाया गया है।

रियासी शहर से 10 किमी दूर जलप्रपात सियाड़ बाबा चिनाब नदी पर स्थित है। इस जल प्रपात को उत्तर भारत के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी होने के कारण यहां पर पर्यटकों की बड़ी संख्या मौजूद थी, इसी दौरान हुए हादसे के कारण जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ।

अमरनाथ यात्रा में मरने वाले 25 हुए

बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे और दो अमरनाथ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ ही 28 जून से शुरू हुई यात्रा में मरने वाले यात्रियों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। पवित्र गुफा के नजदीक शनिवार की सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी पांडिक पांडुराज (60) को दिल का दौरा पड़ा। उसे पास के मेडिकल सुविधा केंद्र पर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।

बालटाल रूट पर बरारीमार्ग के पास बीती रात राजस्थान के उदयपुर निवासी केएल साल्वी (59) की भी हृदयाघात से मौत हो गई। उधर, पहलगाम रूट पर नीलग्राथ में हेलीकाप्टर पर चढ़ते वक्त गिर जाने से चेन्नई निवासी रामास्वामी (64) के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर