लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की मांगः महाराष्ट्र में स्ट्रॉन्ग रूम के परिसरों व मतगणना क्षेत्रों में लगाए जाएं जैमर, क्योंकि EVM से हो सकती है छेड़छाड़

By भाषा | Updated: October 23, 2019 06:13 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर जैमर स्थापित करने की मांग की। जैमर एक तरह का उपकरण होता है, जिसका इस्तेमाल एक निर्धारित सीमा के भीतर मोबाइल फोन सेवाओं के संचालन को अवरुद्ध करने के लिए किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों के परिसरों में मोबाइल फोन जैमर लगाने की मांग की, क्योंकि लोगों को लगता है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। विपक्षी दल ने चुनाव आयोग (ईसी) से कहा कि उसकी मांग लोकतंत्र और मतदान प्रक्रिया की प्रमाणिकता के हित में मानी जानी चाहिए।

कांग्रेस ने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों के परिसरों में मोबाइल फोन जैमर लगाने की मांग की, क्योंकि लोगों को लगता है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। विपक्षी दल ने चुनाव आयोग (ईसी) से कहा कि उसकी मांग लोकतंत्र और मतदान प्रक्रिया की प्रमाणिकता के हित में मानी जानी चाहिए।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को हुए मतदान में इस्तेमाल की गई ईवीएम को राज्य के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। मतगणना के लिए उन्हें 24 अक्टूबर को खोला जाएगा। कांग्रेस की इस मांग से दो दिन पहले उसके सहयोगी राकांपा ने मतदान के दिन से लेकर मतगणना के दिन तक हर मतदान केंद्र व स्ट्रांग रूम के तीन किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने की अपील की थी।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर जैमर स्थापित करने की मांग की। जैमर एक तरह का उपकरण होता है, जिसका इस्तेमाल एक निर्धारित सीमा के भीतर मोबाइल फोन सेवाओं के संचालन को अवरुद्ध करने के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को लगता है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। इसलिए, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र के परिसरों में जैमर लगाए जाने चाहिए।’’

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप