लाइव न्यूज़ :

Jamia Protest: दिल्ली में इन रास्तों से बचकर निकलें, बंद किया गया सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच का रूट

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2019 08:56 IST

Jamia Protest: दिल्ली में हालात सामान्य हैं, हालांकि सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच रास्ता बंद कर कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली: सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच रास्ता बंद किया गयादिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन आज खोले गये हैं, सेवाएं भी बहाल

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के रविवार को हिंसक हो जाने के बाद दिल्ली मे सोमवार को ट्रैफिक पर भी इसका असर दिख रहा है। दिल्ली में हालात सामान्य हैं, हालांकि सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच रास्ता बंद कर कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सरिता विहार से कालिंजी कुंजी के बीच रोड नंबर 13A को एहतियात के तौर पर बंद किया है।

वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया है कि सोमवार सुबह से सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार खोल दिए गए हैं। साथ ही सभी स्टेशनों पर सेवाएं भी बहाल कर दी गई हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद दक्षिणपूर्वी दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर डीएमआरसी ने पुलिस की सलाह के बाद रविवार शाम को करीब 13 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए थे। 

डीएमआरसी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘सभी स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास द्वार खोल दिए गए हैं। सभी स्टेशनों पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।’ इस बीच जामिया में रविवार को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए 50 छात्रों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 50 छात्रों में से 35 कालकाजी पुलिस थाने और 15 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने से रिहा किए गए हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्लीनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?