लाइव न्यूज़ :

जालौर: परिवार के सात सदस्यों ने नहर में कूद कर कथित आत्महत्या की, शव बरामद

By भाषा | Updated: March 1, 2023 20:22 IST

खेतीबाड़ी करने वाले शंकरलाल ने पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद के बाद गृहक्लेश के चलते यह कदम उठाया। मृतकों की पहचान शंकरलाल (32) उनकी पत्नी बादली (30) के अलावा उनकी तीन लड़कियां रमिला (12) केसी (10), जाह्नवी (8) और दो लडकों प्रकाश (6) एवं हितेश (3) के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपति-पत्नी ने पांच बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाईराजस्थान के जालौर जिले के सांचौर की है घटनाघटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है

जयपुर: राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में बुधवार को पति-पत्नी ने पांच बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी । पुलिस ने सभी मृतकों के शव नहर से निकाल लिये हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । जालौर की पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गलीफा गांव के रहने वाले शंकर लाल और उनकी पत्नी बादली अपने पांच बच्चों के साथ नहर में कूद गयीं। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। डॉ किरण कंग बताया कि परिवार के सभी सात लोगों के शव 20-25 किलोमीटर दूर से बरामद कर लिये गये हैं। डॉ किरण कंग ने बताया कि नहर से निकाल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि दंपति और बच्चे आपस में पैर बांधकर संभवत: नहर में कूदे हैं।

मामले की जानकारी देते हुए जालौर की पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि प्राथमिक पूछताछ से पता चला है कि खेतीबाड़ी करने वाले शंकरलाल ने पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद के बाद गृहक्लेश के चलते यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि परिवार मंगलवार को नहर में कूदा था। थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह पूरे परिवार के सिद्धेश्वर पालडी के पास नर्मदा मुख्य नहर में कूदने की सूचना पर पुलिस दल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया था। 

निरंजन प्रताप सिंह के अनुसार मृतकों की पहचान शंकरलाल (32) उनकी पत्नी बादली (30) के अलावा उनकी तीन लड़कियां रमिला (12) केसी (10), जाह्नवी (8) और दो लडकों प्रकाश (6) एवं हितेश (3) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इनपुट - एजेंसी

टॅग्स :राजस्थानजयपुरराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए