लाइव न्यूज़ :

जलील तत्काल इस्तीफा नहीं देंगे, कई कानूनी विकल्प मौजूद हैं : केरल के विधि मंत्री

By भाषा | Updated: April 10, 2021 16:10 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 अप्रैल रिश्तेदार को नौकरी दिलाने के लिए पद का उपयोग करने संबंधी लोकायुक्त की प्रतिकूल रिपोर्ट के बाद उच्च शिक्षा मंत्री के. टी. जलील के इस्तीफे की लगातार हो रही मांग के बीच केरल के विधि मंत्री ए. के. बालन शनिवार को उनके समर्थन में उतरे और संकेत दिया कि अभी इस्तीफा नहीं होगा।

जलील के पास कई कानूनी विकल्प होने का संकेत देते हुए बालन ने कहा कि मंत्री लोकायुक्त के फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं और उस पर स्थगनादेश ले सकते हैं।

पलक्कड में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के पास रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए तीन महीने का समय है। जो उनके (जलील के) तत्काल इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि राज्य में अभी तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या कभी किसी ने सिर्फ इस वजह से इस्तीफा दिया है क्योंकि निचली अदालत ने कुछ कह दिया हो?’’

बालन ने कहा कि केरल में निचली अदालत के फैसले पर इस्तीफा देने का कोई उदाहरण नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘जलील के रिश्तेदार के. टी. अदीब को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है.... हमें बस यह सत्यापित करने की जरुरत है कि व्यक्ति इसके योग्य है या नहीं। कोई कानून ऐसा नहीं कहता है कि रिश्तेदारों की नियुक्ति नहीं की जा सकती है।’’

केरल लोकायुक्त की खंडपीठ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को एक रिपोर्ट सौंप कर कहा था कि जलील ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर अपने रिश्तेदार को नौकरी दी और उन्हें अब मंत्री पद पर नहीं रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए