लाइव न्यूज़ :

जाले विधानसभा सीटः कांग्रेस ने पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पौत्र ऋषि मिश्रा को बनाया उम्मीदवार, भाजपा के जीवेश मिश्रा से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2025 15:14 IST

Jale Assembly seat: पहले ऐसी खबरें थीं कि पार्टी जाले से मोहम्मद नौशाद को टिकट दे सकती है, जिनके मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई।एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर होने का समर्थन किया था।कांग्रेस अब तक 49 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले के जाले निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पौत्र ऋषि मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई। कांग्रेस अब तक 49 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने बृहस्पतिवार देर रात 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पहले ऐसी खबरें थीं कि पार्टी जाले से मोहम्मद नौशाद को टिकट दे सकती है, जिनके मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे गए थे।

हालांकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सीईसी ने इस सीट से ऋषि मिश्रा के नाम का अनुमोदन किया था। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर उस्मानी को टिकट दिया था जिसके कारण विवाद खड़ा हुआ था क्योंकि उस्मानी ने एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर होने का कथित तौर पर समर्थन किया था।

माना जाता है कि उस चुनाव में उस्मानी को मिले टिकट से पैदा हुए विवाद के कारण मिथिलांचल की कुछ सीटों पर महागठबंधन को नुकसान हुआ। जाले से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीवेश मिश्रा विधायक हैं जो नीतीश कुमार सरकार में मंत्री भी हैं। वह एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जालेबिहारपटनाकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत