लाइव न्यूज़ :

Jalandhar Lok Sabha Seat By-Election: शिअद से इस्तीफा देने वाले लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अटवाल बीजेपी में शामिल, 10 मई को मतदान, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 17:08 IST

Jalandhar Lok Sabha Seat By-Election:

Open in App
ठळक मुद्देचरणजीत सिंह अटवाल ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में भगवा दल का दामन थामा।छियासी वर्षीय चरणजीत सिंह अटवाल 2004-2009 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष थे। बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

Jalandhar Lok Sabha Seat By-Election: जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से इस्तीफा देने वाले अटवाल ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में भगवा दल का दामन थामा।

छियासाी वर्षीय अटवाल 2004-2009 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष थे। उनके बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। इकबाल सिंह अटवाल पिछले महीने भाजपा में शामिल होने से पहले अकाली दल के साथ थे। अटवाल अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं, जिनकी पंजाब में बड़ी संख्या में मौजूदगी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि अटवाल के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

भाजपा जालंधर लोकसभा सीट पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पार्टी ने प्रचार के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। पार्टी सिखों को लुभाने के लिए भी काफी प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में उसने समुदाय के कई नेताओं को भाजपा में शामिल किया है।

बसपा नेता सहित कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष अलग-अलग दलों और संगठनों के कई प्रमुख नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी द्वारा आयोजित एक बयान के मुताबिक भाजपा मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बहुजन समाज पार्टी के मण्डल संयोजक गोविन्द भाटी (मेरठ), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंकित शर्मा (मेरठ), राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष कुसुम चाहर (आगरा), समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनूप सिंह बारी (अम्बेडकर नगर) आदि नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों की चहुओर सराहना हो रही है।

प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद ही यह स्पष्ट हो गया है कि निकाय चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि अपनी हार के भय से विपक्ष ने अभी से अनर्गल प्रलाप करना शुरू कर दिया हैं।

 

टॅग्स :उपचुनावपंजाबBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत