लाइव न्यूज़ :

Jalandhar Lok Sabha seat by-election: 1570 वोट से आगे आप उम्मीदवार सुशील रिंकू, जानें कांग्रेस, बीजेपी का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2023 09:24 IST

Jalandhar Lok Sabha seat by-election: सुशील रिंकू को अभी तक 25383, कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को 23813 वोट मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीट पर उपुचनाव के लिए मतगणना जारी है। उपचुनाव 10 मई को हुआ था और मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुखी को 12527 वोट मिले हैं। 

Jalandhar Lok Sabha seat by-election: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हुई है। उपचुनाव के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू आगे हैं। सुशील 1570 वोट से बढ़त बना ली है।

सुशील रिंकू को अभी तक 25383, कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को 23813 वोट मिले हैं। इस सीट पर उपुचनाव के लिए मतगणना जारी है। उपचुनाव 10 मई को हुआ था और मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुखी को 12527 वोट मिले हैं। 

जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, अकाली दल और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिला है। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

कपूरथला रोड स्थित निदेशक भू-अभिलेख एवं स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर के कार्यालय में स्थापित मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव मैदान में शामिल 19 उम्मीदवारों में ‘आप’ के सुशील रिंकू, कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी, भाजपा के इंदर इकबाल सिंह अटवाल और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सुखविंदर कुमार सुखी प्रमुख हैं।

अधिकारियों ने कहा कि 10 मई को हुए उपचुनाव में 54.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह 2019 के लोकसभा चुनावों में दर्ज 63.04 प्रतिशत से काफी कम था। जालंधर सीट जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी।

टॅग्स :उपचुनावपंजाबAam Aadmi Partyकांग्रेसकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए