लाइव न्यूज़ :

Jalandhar Lok Sabha by-election 2023: ‘आप’ ने कांग्रेस के पूर्व नेता सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाया, करमजीत कौर चौधरी से मुकाबला, जानें कब है चुनाव और मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2023 15:11 IST

Jalandhar Lok Sabha by-election 2023: संतोख सिंह चौधरी का जनवरी में निधन हो गया था। फिल्लौर में राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान दिल का दौरा पड़ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद से जालंधर की लोकसभा सीट खाली है।जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की शीतल अंगुरल ने हराया था।

Jalandhar Lok Sabha by-election 2023: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को अपना उम्मीदवार घोषित किया। जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

 

रिंकू एक दिन पहले, बुधवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हुए थे। मान ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके रिंकू को उपचुनाव के लिए ‘आप’ का उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी साझा की। रिंकू इससे पहले जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें ‘आप’ की शीतल अंगुरल ने हराया था।

कांग्रेस ने रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बुधवार को निष्कासित कर दिया था। जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो जाने के कारण जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से चौधरी (76) का निधन हो गया था।

कांग्रेस ने पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट के उपुचनाव में पूर्व सांसद दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कपूरथला से पार्टी विधायक राणा गुरजीत सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी ने हाल ही में कई नेताओं और पूर्व विधायकों को जालंधर संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों- फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर (पश्चिम), जालंधर (मध्य), जालंधर (उत्तर), जालंधर (कैंट) और आदमपुर के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नामित किया था।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी परीक्षा होगा। यह उपचुनाव ऐसे समय हो रहा है, जब खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद सत्तारूढ़ दल को राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

अमृतपाल सिंह 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बचकर भाग निकला था। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अमृतपाल के भागने के मद्देनजर आप सरकार की आलोचना की थी और पुलिस कार्रवाई को विफल बताया था।

उपचुनाव जीतना आम आदमी पार्टी के लिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि वह पिछले साल संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार गयी थी। इस सीट से राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान सांसद थे। उपचुनाव में संगरूर सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की थी।

भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। पंजाब में लोकसभा की 13 सीट हैं जिनमें से सात कांग्रेस के पास. जबकि भाजपा और शिअद के खाते में दो-दो सीट हैं। शिअद (अमृतसर) के पास एक सीट है जबकि जालंधर सीट रिक्त है। 

 

टॅग्स :उपचुनावपंजाबAam Aadmi Partyकांग्रेसभगवंत मानअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए