लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन के साथ बातचीत की

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बातचीत की, जिसमें भारत के करीबी एवं विस्तारित पड़ोस से जुड़े हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की गई ।

जयशंकर और ब्लिंकन ने बातचीत के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विषयों पर सहयोग के बारे में चर्चा की तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान किया ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ आज शाम अपने अमेरिकी समकक्ष विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बातचीत की । वार्ता के दौरान भारत के करीबी एवं विस्तारित पड़ोस से जुड़े हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विषयों पर सहयोग के बारे में चर्चा हुई ।’’

समझा जाता है कि बातचीत के दौरान अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक अमेरिकी सैनिकों की वापसी की अमेरिका की घोषणा के मद्देनजर उभरती स्थिति भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर