लाइव न्यूज़ :

मुझे यकीन नहीं कि नरेंद्र मोदी के अलावा कोई पीएम मुझे मंत्री बनाता: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

By अनिल शर्मा | Updated: January 29, 2023 13:32 IST

अपनी अंग्रेजी पुस्तक "द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड" के विमोचन के दौरान पुणे में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि विदेश सचिव बनना उनकी महत्वाकांक्षा की सीमा थी।

Open in App
ठळक मुद्देएस. जयशंकर की अंग्रेजी पुस्तक "द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड" का विमोचन हुआ।पुणे के इस कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के अलावा उन्हें और कोई पीएम मंत्री नहीं बनाता।विदेश सचिव रहते उन्होंने सुष्मा स्वराज के साथ के संबंधों का भी जिक्र किया।

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कोई अन्य प्रधानमंत्री उन्हें मंत्री नियुक्त करता। उन्होंने कहा कि विदेश सचिव बनना उनकी महत्वाकांक्षा की सीमा थी। लेकिन वे कभी मंत्री बनेंगे ऐसा कभी सोचा नहीं था।

अपनी अंग्रेजी पुस्तक "द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड" के विमोचन के दौरान पुणे में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि विदेश सचिव बनना उनकी महत्वाकांक्षा की सीमा थी। मंत्री के रूप में नियुक्त होने से पहले जयशंकर ने विदेश मंत्रालय में विदेश सचिव के रूप में कार्य किया। जयशंकर की इस किताब का मराठी में 'भारत मार्ग' के रूप में अनुवाद किया गया है।

जयशंकर ने कहा, "मेरे लिए विदेश सचिव बनना, स्पष्ट रूप से मेरी महत्वाकांक्षा की सीमा थी, मैंने कभी मंत्री बनने का सपना भी नहीं देखा था।" उन्होंने कहा, "मुझे यकीन नहीं है कि नरेंद्र मोदी के अलावा किसी भी प्रधानमंत्री ने मुझे मंत्री बनाया होता।"

अपनी टिप्पणी में जयशंकर ने आगे कहा, "मैं वास्तव में कभी-कभी खुद से भी पूछता हूं कि अगर वह प्रधानमंत्री नहीं होते तो क्या मुझमें राजनीति में प्रवेश करने की हिम्मत होती, मुझे नहीं पता।" उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ विदेश सचिव के रूप में काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया।

जयशंकर ने कहा,  "हमारे पास एक बहुत-बहुत अच्छी मंत्री सुषमा जी थीं और हम व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छी तरह से साथ थे। मैं कहूंगा कि हमारा संयोजन बहुत अच्छा था, एक मंत्री-सचिव संयोजन। लेकिन, मैंने एक बात सीखी, जिम्मेदारियों में अंतर होता है, वहां सचिव और मंत्री होने के समग्र अर्थ में अंतर है।

आगे चीन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चीन एक असामान्य पड़ोसी है। हमारे कई पड़ोसी हैं लेकिन चीन वैश्विक शक्ति या महाशक्ति बन सकता है। वैश्विक शक्ति के बगल में रहने की अपनी चुनौतियां हैं।" 

टॅग्स :S JaishankarNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील