लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के औचक दौरे पर पहुंचे जयशंकर, ईरान में फंसे लोगों के परिजनों से की मुलाकात

By भाषा | Updated: March 9, 2020 14:31 IST

विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को कहा था कि ईरान से भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं। जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा था कि ईरान के कोम में फंसे जायरीन को भारत वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस़ जयशंकर सोमवार को औचक दौरे पर कश्मीर पहुंचेईरान में फंसे लोगों व छात्रों के परिजन से भी बातचीत की।

श्रीनगर: विदेश मंत्री एस़ जयशंकर सोमवार को औचक दौरे पर कश्मीर पहुंचे और ईरान में फंसे लोगों व छात्रों के परिजन से भी बातचीत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री सोमवार सुबह को औचक दौरे पर घाटी पहुंचे। जयशंकर ने यहां डल झील के किनारे स्थित कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन परिसर में लोगों से मुलाकात की।

अधिकारियों ने बताया कि ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों और कोम शहर में फंसे जायरीनों के परिजनों ने केंद्र से जल्द से जल्द उन्हें हवाई जहाज द्वारा वापस लाने की मांग की। विदेश मंत्री ने रविवार को कहा था कि ईरान से भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं। जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा था कि ईरान के कोम में फंसे जायरीन को भारत वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और अन्य तैयारियों को लेकर ईरानी अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। उन्होंने लिखा कि ईरान में भारतीय उच्चायोग इस बारे में गंभीरता से काम कर रहा है।

जयंशकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''भारतीय उच्चायोग ईरान में भारतीय मछुआरों से लगातार करीबी संपर्क में है और अब तक उनके बीच कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हम उनके लिए आपूर्ति को सुनिश्चित कर रहे हैं और उनके कल्याण की निगरानी जारी रखेंगे।'

टॅग्स :जयशंकरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील