लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: जयराम रमेश की कार पर कथित तौर पर हमला, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मामला दर्ज और जांच के दिए आदेश, WATCH

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2024 18:35 IST

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने असम में हुए कथित हमले के लिए सीधे तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने इस कथित हमले के लिए सीधे तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जिम्मेदार ठहरायाजयराम रमेश ने आरोप लगाया कि यह निस्संदेह असम के सीएम हिमंत बिस्वा का काम हैकांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा असम में अपने चौथे दिन में है

गुवाहाटी:असम में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की गाड़ी में कथित तौर पर हमला हुआ है। कांग्रेस नेता ने इस कथित हमले के लिए सीधे तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनके वाहन पर हमला किया गया और घटना का एक कथित वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मेरे वाहन पर कुछ मिनट पहले जुमुगुरीहाट, सुनीतपुर में एक अनियंत्रित भाजपा भीड़ ने हमला किया था, जिन्होंने विंडशील्ड से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे। उन्होंने पानी फेंका और बीजेएनवाई विरोधी नारे लगाए। लेकिन हमने अपना संयम बनाए रखा। यह निस्संदेह असम के सीएम हिमंत बिस्वा का काम है। हम डरे हुए नहीं हैं और आगे बढ़ेंगे।''

एक्स पर पोस्ट किए गए 24 सेकंड के वीडियो में लोगों के एक समूह को एक कार को घेरते, नारे लगाते और भाजपा के झंडे लहराते देखा जा सकता है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश के इस दावे पर प्रतिक्रिया में पुलिस महानिदेशक को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक पोस्ट में सरमा ने लिखा, "कृपया मामला दर्ज करें और आरोपों की जांच करें।"

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान BJP के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया।  BJP के गुंडों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य  सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं। 

इस पोस्ट में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन गुंडों के हाथ में BJP का झंडा था। साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। कांग्रेस ने लिखा, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मिल रही सफलता ने BJP की नींद उड़ा दी है। वे डरे और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं। लेकिन, हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा असम में अपने चौथे दिन में है, जो बिस्वंत जिले से सोनितपुर होते हुए नागांव तक यात्रा कर रही है।

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राJairam Rameshहेमंत विश्व शर्माअसमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो