लाइव न्यूज़ :

'भारत जोड़ो यात्रा' के कारण कांग्रेस की बनाई पिच पर खेलने को मजबूर हुई बीजेपी- बोले जयराम रमेश, कहा अब हम सेट करते है नैरेटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2022 15:44 IST

कांग्रेस द्वारा एक और यात्रा किए जाने पर बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि ‘‘मैं पोरबंदर (गुजरात) से परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) तक यात्रा में निश्चित तौर पर हिस्सा लेना पसंद करूंगा, लेकिन क्या हम अगले साल यात्रा निकाल सकते हैं और हम ऐसा कैसे सकते हैं, इस पर पार्टी के उचित मंचों पर चर्चा की जानी है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यात्रा के कारण कांग्रेस की पिच पर खेलने के लिए भाजपा मजबूर हुई है। पहले हम भाजपा द्वारा किए गए चीजों प्रतिक्रिया देते थे, लेकिन अब बीजेपी हमारी चीजों पर प्रतिक्रिया देती है।

जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये उनकी पार्टी ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा दी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपनी बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर कर रही है। 

यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर साक्षात्कार में रमेश ने यह भी कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वैचारिक आधार को धार देने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ‘जुगलबंदी’ में काम कर रहे हैं। 

गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के लिए दूसरी यात्रा पर क्या बोले जयराम रमेश 

यह पूछने पर कि क्या पार्टी अगले साल ऐसी एक और यात्रा निकाल सकती है, रमेश ने कहा, ‘‘मैं पोरबंदर (गुजरात) से परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) तक यात्रा में निश्चित तौर पर हिस्सा लेना पसंद करूंगा, लेकिन क्या हम अगले साल यात्रा निकाल सकते हैं और हम ऐसा कैसे सकते हैं, इस पर पार्टी के उचित मंचों पर चर्चा की जानी है।’’ 

 ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए हमें मिली है राजनीतिक विमर्श की दिशा- जयराम रमेश 

कांग्रेस महासचिव (संचार) रमेश ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये राहुल गांधी ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा दी है और कांग्रेस ने पिछले 100 दिन की दिशा तय कर दी है। 

इस पर बोलते हुए रमेश ने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस की सराहना, आलोचना, प्रशंसा और निंदा की गई। इसका क्या मतलब है कि हम बचाव की मुद्रा में थे। हम हमेशा उन चीजों पर प्रतिक्रिया देते थे, जो भाजपा कह रही थी या वह जो कर रही थी, लेकिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये मुझे लगता है कि हम राजनीतिक विमर्श की दिशा तय कर पाने में काफी हद तक सफल रहे हैं।’’ 

टॅग्स :Jairam Rameshकांग्रेसभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील