लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश ने शीर्ष न्यायालय का रुख कर अधिकरण सुधार अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती दी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:29 IST

Open in App

कांग्रेस नेता और सांसद जयराम रमेश ने उच्चतम न्यायालय का रुख कर अधिकरण सुधार अधिनियम, 2021 के विभिन्न प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। यह अधिनियम हाल में संसद के मॉनसन सत्र के दौरान पारित किया गया था और इसे 13 अगस्त को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिल गई। रमेश ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्होंने जनहित में याचिका दायर कर बताया है कि अधिकरण सुधार अधिनियम, 2021 की धारा 3(1), 3(7), 5 और 7(1) को संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 50 के प्रतिकूल हैं। रमेश ने अधिवक्ता अभिषेक जेबराम के मार्फत दायर अपनी याचिका में कहा है कि अगस्त 2021 में अधिकरण सुधार अधिनियम, 2021 को संसद के दोनों सदनों ने पारित किया और इसे 13 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिल गई। उनकी याचिका में कहा गया है, ‘‘अधिकरण अध्यादेश को निरस्त करने वाला अधिकरण अधिनियम चार अप्रैल 2021 के पूर्व प्रभाव से लागू किया गया है। ’’ उन्होंने कहा कि इस अधिनियम में ऐसे विभिन्न प्रावधान शामिल हैं जो अधिकरण अध्यादेश में शामिल प्रावधानों के समान हैं, जिन्हें इस न्यायालय ने 14 जुलाई को रद्द कर दिया था। याचिका में कहा गया है , ‘‘अधिकरण सुधार अधिनियम,2021 की धारा 3(1) अधिकरणों में 50 साल से कम आयु के व्यक्तियों की नियुक्ति पर रोक लगाती है, जो संविधान के अनुच्छेद 14,21 और 50 का हनन है। यह प्रावधान वित्त अधिनियम,2017 की धारा 184(1) के समान है जिसे इस न्यायालय ने रद्द कर दिया था।’’ इसमें कहा गया है कि अधिकरण अधिनियम की धारा 3(7), जो तलाश- सह-चयन समिति द्वारा दो नामों की समिति की केंद्र सरकार को सिफारिश करने का अधिकार देती है, शक्तियों के पृथक्करण और न्यायिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों का उल्लंघन करती है। याचिका में कहा गया है कि अधिनियम की धारा 5 अध्यक्ष एवं सदस्य का कार्यकाल चार वर्ष निर्धारित करती है जो न्यायिक स्वतंत्रता व संविधान के अनुच्छेद 14 पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण