लाइव न्यूज़ :

जयपुरः दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के चार सदस्य कोविड पॉजिटिव, संपर्क में आए पांच रिश्तेदार भी कोरोना वायरस से संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2021 18:18 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 213 रोगी उपचाराधीन हैं जबकि एक नवंबर को यह संख्या शून्य थी।

Open in App
ठळक मुद्देउपचाराधीन रोगियों में ज्यादातार 114 मामले अकेले जयपुर से हैं। संक्रमण के नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।कुल 14 लोगों के नमूने लिए गए जिनमें से नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जयपुरः जयपुर में दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के चार सदस्य कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इस परिवार के संपर्क में आए पांच रिश्तेदार भी संक्रमित मिले हैं। देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच संक्रमण के नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे चार संक्रमित लोगों को यहां आरयूएचएस अस्पताल में पृथक-वास में रखा गया है और ‘जीनोम अनुक्रमण’ जांच के लिए उनके नमूने लिए गए हैं। जयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नरोत्तम शर्मा ने कहा," रिश्तेदारी में एक परिवार के कुल 14 लोगों के नमूने लिए गए जिनमें से नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संपर्कों का पता लगाने के दौरान पता चला कि इनमें से कुछ लोग हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे।’’ उन्होंने कहा कि दिशानिर्देशों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका से लौटे लोगों को आरयूएचएस अस्पताल में संस्थागत रूप से पृथक-वास में रखा गया है।

वायरस के स्वरूप की पुष्टि के लिए ‘जीनोम अनुक्रमण’ के वास्ते नमूने लिए गए हैं और शेष पांच को उनके घरों में ही पृथक-वास में रखा गया है। इस समय राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 213 रोगी उपचाराधीन हैं जबकि एक नवंबर को यह संख्या शून्य थी। उपचाराधीन रोगियों में ज्यादातार 114 मामले अकेले जयपुर से हैं। 

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेआप मुझे वोट दो, हम एसी, स्विमिंग पूल, वाशिंग मशीन दूंगा?, एएमयू चुनाव प्रचार अभियान में अफ्रीकी छात्र ने किया वादा, वीडियो

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र