लाइव न्यूज़ :

Jaipur House Collapse: जयपुर में घर गिरने से दर्दनाक हादसा, पिता और बेटी की मौत; 5 अस्पताल में भर्ती

By अंजली चौहान | Updated: September 6, 2025 10:07 IST

Jaipur House Collapse:जयपुर के सुभाष चौक इलाके में एक जर्जर इमारत का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया।

Open in App

Jaipur House Collapse: जयपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहाँ एक चार मंजिला पुराना मकान ढह गया। इस हादसे में एक पिता और उनकी छह साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य लोग घायल हुए हैं। यह घटना जयपुर के सुभाष चौक सर्किल के पास हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात एक जर्जर और पुराने चूने-पत्थर से बना हुआ मकान अचानक भरभराकर गिर गया। यह मकान काफी पुराना था और पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण इसकी हालत और भी खराब हो गई थी।

हादसे में प्रभात (33) और उनकी 6 साल की बेटी पीहू की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी सुनीता भी गंभीर रूप से घायल हैं। इनके अलावा, वासुदेव, सुखना, सोनू और ऋषि सहित पाँच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीमों ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे हुए 7 लोगों को बाहर निकाला। घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे उनकी जान बच पाई।

इस घटना के बाद प्रशासन ने आस-पास के इलाके को खाली करवा लिया है और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने पहले से ही जर्जर मकानों की पहचान की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। प्रशासन ने अब इलाके के अन्य जर्जर मकानों की जांच करने और एहतियाती कदम उठाने की बात कही है।

टॅग्स :जयपुरईमारत गिरने की दुर्घटनाराजस्थानJaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए