लाइव न्यूज़ :

कोरोना वॉरियर्स के लिए जयपुर की कंपनी ने बनाए रोबोट, थर्मल स्क्रीनिंग में करेंगे मदद

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2020 15:27 IST

क्लब फर्स्ट ने कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए एक ऐसा रोबोट बनाया है, जोकि लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने में स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करेगा। 95 प्रतिशत भारत में बना यह रोबोट रीढ़ की तकनीक पर आधारित दुनिया में पहला रोबोट है। 

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर स्थित कंपनी क्लब फर्स्ट ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो न केवल थर्मल स्क्रीनिंग कर सकता है बल्कि ऐसे लोगों की भी पहचान कर सकता है जो मास्क नहीं पहनते हैंक्लब फर्स्ट ने कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए रोबोट बनाया है

जयपुर: जयपुर की कंपनी क्लब फर्स्ट ने कोविड-19 (COVID-19) संकट के बीच लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने में स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करने के लिए रोबोर्ट्स विकसित किए हैं। रोबोट्स ये भी बता सकते हैं कि किसी व्यक्ति ने मास्क पहना है या नहीं। 95 प्रतिशत भारत में बना यह रोबोट स्पाइन तकनीक पर आधारित दुनिया में पहला रोबोट है।

क्लब फर्स्ट के एमडी भुवनेश मिश्रा ने एएनआई कहा को बताया, 'हमारा उत्पाद 95 प्रतिशत भारत में बना है। यह दुनिया का पहला रोबोट है जो रीढ़ की तकनीक पर आधारित है जोकि उसे हर चीज खुद ही संतुलित करने में मदद करता है। रोबोट किसी भी लाइन या चुंबकीय पथ का अनुसरण नहीं करता है, यह स्व-संचालित है। रोबोट थर्मल स्क्रीनिंग कर सकता है। रोबोट यह भी पहचानने में सक्षम है कि कोई व्यक्ति मास्क पहन रहा है या नहीं।'

बता दें कि देश में कोरोना वायरस की वजह से स्थिति कई क्षेत्रों में बेहद गंभीर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, जयपुर में तक कोरोना वायरस के कुल 4,534 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 125 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं, पूरे देश की बात करें तो 2,752 मौतों के साथ 85,940 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 30153 ठीक या डिस्चार्ज हो चुके हैं।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप