लाइव न्यूज़ :

जय श्रीराम गला दबाकर नहीं, गले लगाकर बोला जा सकता है: नकवी

By भाषा | Updated: June 25, 2019 16:02 IST

झारखंड में 24 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना को ‘जघन्य अपराध’ करार देते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि लोगों का गला दबाकर नहीं, बल्कि गले लगाकर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनकवी ने संवाददाताओं से कहा कि झारखंड की घटना में जो लोग भी शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।नकवी ने कहा, ‘‘ जो लोग ऐसी चीजें ऐसी करते हैं उनका मकसद सरकार के सकारात्मक काम को प्रभावित करना है।

झारखंड में 24 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना को ‘जघन्य अपराध’ करार देते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि लोगों का गला दबाकर नहीं, बल्कि गले लगाकर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया जा सकता है।

हज कोर्डिनेटर, हज असिस्टेंट आदि के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि झारखंड की घटना में जो लोग भी शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं हो सकता। विकास के एजेंडे पर कोई विध्वंसक एजेंडा हावी नहीं होना चाहिए। जय श्रीराम गला दबाकर नहीं, गले लगाकर बोला जा सकता है।’’ नकवी ने कहा, ‘‘ जो लोग ऐसी चीजें ऐसी करते हैं उनका मकसद सरकार के सकारात्मक काम को प्रभावित करना है।

कुछ घटनाएं हो रही है, उनको रुकना चाहिए।’’ खबरों के मुताबिक झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में भीड़ ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में कथित तौर पर पीटा और उससे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के नारे लगवाए। बाद में अंसारी की मौत हो गई। 

टॅग्स :मोदी सरकारमुख्तार अब्बास नक़वीझारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर