लाइव न्यूज़ :

जहांगीरपुरी हिंसा: शोभा यात्रा में लहराए गए हथियार, AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले- मस्जिद के सामने लगाया झंडा, जुलूस में हथियारों की क्या जरूरत थी...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 18, 2022 17:28 IST

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अगर आप इस तरह की घटनाओं पर पिछली जांच रिपोर्टों को देखे, तो यह लिखा गया था कि यदि राज्य चाहेगा तो हिंसा होगी और यदि राज्य नहीं चाहता है तो हिंसा कभी नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्र सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रही।सांप्रदायिक हिंसा तब होती है, जब सरकार चाहती है।जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर हथियार लेने पर सवाल उठाए है।

नई दिल्लीः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र, आप सरकार और दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। सांप्रदायिक हिंसा तब होती है, जब सरकार चाहती है।

असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली के जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर हथियार लेने पर सवाल उठाए है। दिल्ली में हुई सांप्रदायिक झड़पों का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने खुद ये कहा है कि जहांगीरपुरी में जो जुलूस निकाला गया वो बिना इजाजत के निकाला गया। जब जुलूस निकाला जा रहा था तब पुलिस क्या कर रही थी? पुलिस तमाशा देखने के लिए बैठी थी? और जुलूस में हथियारों की क्या जरूरत थी?

सांप्रदायिक हिंसा उस वक्त ही होती है जब सरकार चाहती है, जब सरकार नहीं चाहती है तब नहीं होती है। तो यहां पर भी सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा होने दी। सरकार के सामने सब कुछ हो रहा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी मोदी सरकार पर आती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरा आरोप मुसलमानों पर लगा दिया। उनको शर्म नहीं आती है इस तरह के बयान देने में कि मुसलमानों ने पत्थर फेंके। जब चुनाव आते हैं तब आप सबके वोट लेते हैं और जब ऐसे मामले सामने आते हैं तब आप अपना असली चेहरा दिखाते हैं।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनदिल्ली पुलिसBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार