लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पर जगदीश शेट्टर का सीधा हमला, बोले- "मोदी चार बार के सीएम, दो बार के पीएम हैं, क्या 2024 के बाद राजनीति छोड़ देंगे?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2023 09:56 IST

जगदीश शेट्टार ने खुलकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या 4 बार के सीएम और 2 बार के पीएम मोदी 2024 के बाद राजनीति से रिटायर हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजगदीश शेट्टर ने खुलकर किया भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जगदीश शेट्टर ने सवाल किया, 'क्या 2024 के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजनीति छोड़ सकते है?'जैसे मोदी 4 बार के सीएम और 2 बार के पीएम हैं, मुझे भी लोगों का समर्थन है, मैं भी राजनीति में हूं

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, हुबली-धारवाड़ से छह बार के विधायक और मौजूदा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर भाजपा को हराने की कवायद में जुटे जगदीश शेट्टर ने मतगणना के दिन खुलकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर की क्या वो इस विधानसभा चुनाव के बाद राजनीति से सन्यास ले लेंगे, शेट्टर ने बेहद तल्ख रहजे में सीधे पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए कहा। यह सवाल मुझसे पूछने की बजाय प्रधानमंत्री से पूछा जाना चाहिए कि "क्या 2024 के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजनीति छोड़ सकते है?"

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बाद कर्नाटक में जगदीश शेट्टर को लिंगायत समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। लिंगायत समुदाय आबादी के लिहाज से 17 फीसदी है और कर्नाटक के राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। इस लिंगायत से ताल्लुक रखने वाले शेट्टर को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया था। जिसके कारण वो चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

जगदीश शेट्टर ने पत्रकारों से बात करते हुए हुबली में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 73 वर्ष के हैं। वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। अब भारत के प्रधानमंत्री के पद पर दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। क्या वह 2024 के बाद राजनीति छोड़ देंगे?"

उन्होंने आगे कहा, "वास्तव में मेरी सद्इच्छा है कि प्रधानमंत्री मोदी जहां हैं, बने रहे। ठीक उसी तरह मैं भी राजनीति में बने रहना चाहता हूं जब पीएम मोदी राजनीति में बने रह सकते हैं, तो भला मैं क्यों नहीं रह सकता। उनकी तरह मुझे भी लोगों का अपार जनसर्थन मिल रहा है।"

वहीं जगदीश शेट्टर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जगदीश शेट्टर राजनीतिक तौर पर अतिमहात्वाकांक्षा के शिकार हैं। शेट्टर ने कहा, "प्रहलाद जोशी सांसद के रूप में अपने चौथे कार्यकाल का आनंद ले रहे हैं और इस समय वो केंद्र की सरकार में मंत्री हैं। क्या वो अति महत्वाकांक्षी नहीं है, क्या वो राजनीति से रिटायर हो रहे हैं?"

टॅग्स :जगदीश शेट्टारनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेसबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो