लाइव न्यूज़ :

JAC 10th Result 2018: झारखंड बोर्ड आज इतने बजे तक जारी कर सकता है 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 7, 2018 06:05 IST

JAC 10th Result 2018: इस साल झारखंड बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करवाई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक चली, जिसमें लगभग 3.16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देJAC ने इस साल परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए कई कड़े कदम उठाए। उसने रजिस्ट्रेशन से लेकर एडमिट कार्ड जारी करने तक की सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा था। इस साल झारखंड बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करवाई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक चली, जिसमें लगभग 3.16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।

रांची, 07 जून: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड 12 बजे तक रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर लॉगइन कर जान सकते हैं। 

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा

JAC ने इस साल परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए कई कड़े कदम उठाए। उसने रजिस्ट्रेशन से लेकर एडमिट कार्ड जारी करने तक की सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा था। सबसे बड़ी बात यह है कि जेएसी ने पहली बार राज्य के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे ताकि नकल पर नकेल कसी जा सके। वहीं, अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। 

3 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

बता दें, बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान करने से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि 10th का रिजल्ट दस जून तक जारी किया जाएगा। मामूल हो कि इस साल झारखंड बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करवाई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक चली, जिसमें लगभग 3.16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। पिछले साल 2017 में, 10वीं का पास प्रतिशत 57.91 और 12वीं का 52.36 प्रतिशत रहा था।

झारखंड बोर्ड के बारे में जानिए 

बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

ऐसे देखें छात्र अपना छात्र (JAC 10th and 10th Results 2018)

1- सबसे पहले छात्र झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in पर जाएं। 

2- इसके बाद झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board Class 10/Matric Results 2018 ) के लिंक पर क्लिक करें। 

3- छात्र उसके बाद पूछे गए डिटेल्स भरें और सब्मिट करें। 

4- इसके बाद 10वीं रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board 10th 2018) आपके स्क्रीन पर दिखेगा। 

5- अब आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट जरूर लेकर अपने पास रख सकते हैं। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"