लाइव न्यूज़ :

JAC 10th Result 2018: खत्म होने वाला है झारखंड बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार, कुछ ही देर में आएगा रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें चेक

By धीरज पाल | Updated: June 12, 2018 15:57 IST

JAC Board 10th Result 2018: झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट कुछ ही देर बाद जारी किए जाएंगे। बता दें कि साल 2017 में झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 30 मई को जारी किया गया था और गुंजन पाल सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर टॉपर थी। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 57.91 फीसदी रहा था। Jac.nic.in, Jharresults.nic.in के अलावा SMS से रिजल्ट प्राप्त कर सकेत हैं। 

Open in App

रांची, 12 जून: दो महीने के इंतजार के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी) कुछ ही देर में रांची बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। बता दें कि रिजल्ट की तारीख को लेकर कई दिनों तक छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बनी थी। लेकिन बाद में बोर्ड रिजल्ट की तारीख को स्टष्ट किया। ताजा जानकारी के मुताबिक झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज शाम 4:30 बजे तक घोषित किए जाएंगे। छात्र अपने रिजल्ट जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट  jac.nic.in या jharresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।   

इस साल झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाई गई थी। परीक्षा आयोजित कराने के लिए बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों व्यवस्था कराया था। बता दें कि रांची बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित कर चुका है। इस साल झारखण्ड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में  कुल 748,000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन जेएसी की मैट्रिक परीक्षा मे कुल 431,734 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

और पढ़े: NEET परीक्षा पास करने वाले छात्र ने की भाई की हत्या, शव ठिकाने लगाने के लिए बैग में भरकर पहुंचा वृंदावन 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी) बोर्ड के बारे में- 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी) राज्य का एक स्कूली बोर्ड है। यह प्रत्येक वर्ष झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओें की परीक्षाएं आयोजित कराता है। बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसका मुख्यालय रांची में स्थित है। 

SMS द्वारा प्राप्त करें झारखंड बोर्डरिजल्ट 2018 (Jharkhand Board Result 2018 / JAC Results 2018)

झारखंड बोर्ड 10वीं के छात्र मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर RESULT टाइप करें। इसके बाद स्पेस फिर रोल नंबर लिखें और 56263 नंबर पर भेज दें।  

इन स्टेप्स में देखें रिजल्ट(Jharkhand Board Result 2018 / JAC Results 2018)

स्टेप्स 1-  छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jharesults.nic.in पर जाएं।  स्टेप्स 2- होमस्क्रीन पर दिख रहे Jharkhand Board Class 10/Matric Results 2018 की लिंक पर क्लिक करें। स्टेप्स 3- लिंक खुलने के बाद मांगी गई जानकारी और रोल नंबर को भर सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्टेप्स 4- सबमिट करते ही छात्रों को 10वीं का रिजल्ट (Jharkhand Matric Results 2018 / JAC 10th Result 2018) उनके स्क्रीन पर दिखेगा। स्टेप्स 5- छात्र रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सझाररिजल्ट्स.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण