लाइव न्यूज़ :

मप्र में जबलपुर कलेक्टर शर्मा कोरोना संक्रमित हुए

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:07 IST

Open in App

जबलपुर, 16 मार्च मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । शर्मा ने स्वयं इसकी जानकारी दी ।

शर्मा ने अपने आधिकारिक फेसबुक खाते ‘‘कलेक्टर जबलपुर’’ में बताया, ‘‘सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मामूली चूक कारण कोरोना संक्रमण हुआ और यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है।’’

उन्होंने कहा कि इसलिये में जबलपुर के लोगों से अपील करता हूं कि वे बिना किसी गड़बड़ी के कोरोना संक्रमण के प्रसार के लिये जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। शर्मा ने कहा कि मास्क अनिवार्य तौर पर पहने तथा दो गज की दूरी का पालन करें और भीड़ से बचें व अपने हाथों को साफ करते रहें।

दूसरी ओर एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा को कोरोना टीके की पहली खुराक आठ फरवरी को दी गई थी।

जबलपुर में सोमवार को 59 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना वायरस से 17,070 लोग प्रभावित हुए हैं । उन्होंने बताया कि इनमें से 252 की मौत हो गई और 16,568 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए