लाइव न्यूज़ :

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन लड़की समेत दो की मौत, पांच घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 19, 2018 12:14 IST

पाकिस्तान ने चौबीस घंटे में दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया। गुरुवार को पाक की गोलीबारी से एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया था।

Open in App

पाकिस्तान सीमा पर अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं है। पाक की ओर से आज एक बार फिर से सीजफायर का  उल्लंघन किया गया है जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये। मृतकों में एक लड़की भी है। 24 घंटे में यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान की ऐसी हरकत सामने आई है। आज सुबह पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर जम्मू के आरएसपुरा, अरनिया, रामगढ़ सेक्टर में गोलीबारी की। पाकिस्तान की की गई इस गोलीबारी में बीएसएफ के जवान शहीद हो गया और एक लड़की की भी मौत हो गई। वहीं, 5 लोग घायल हुए हैं।

गुरुवार को भी आरएसपुरा सेक्टर में ही गोलीबारी की थी। बीएसएफ की ओर से पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जा रहा है। बीएसएफ के सूत्रों की मानें, तो पाकिस्तान की ओर से भारत की 30-40 पोस्ट पर टारगेट किया जा रहा है। पाक रेंजर्स भारतीय नागरिकों भी निशाना बना रहे हैं । एसएफ की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी केके शर्मा ने कहा है कि पाक ने सीजफायर उल्लंघन का हमने भी करारा जवाब दिया। भारतीय जवानों ने जवाबी फायरिंग की, इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बीएसएफ कभी भी शुरूआत नहीं करती है लेकिन अगर विरोधी खेमा ऐसी नापाक करतूत को अंजाम देता है तो हम जरूर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। वहीं, इस फायरिंग के चलते आस-पास के गांव वालों को बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है, अरनिया तहसील के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया।

टॅग्स :पाकिस्तानसीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप