लाइव न्यूज़ :

IUML नेता ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति द्वारा बच्चे को जन्म देने के दावे बताया ‘खोखला’, कहा- इस पर विश्वास करने वाले लोग ‘काल्पनिक दुनिया में जीते हैं’

By भाषा | Updated: February 13, 2023 15:17 IST

आपको बता दें कि जिया पावल ने हाल ही में अपने साथी जाहद के गर्भ धारण करने की घोषणा की थी और दावा किया था कि यह भारत में ऐसा पहला मामला है। जानकारी के लिए बता दें कि दंपति को 8 फरवरी को यहां एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देआईयूएमएल के वरिष्ठ नेता एम.के. मुनीर ने ट्रांसजेंडर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कपल द्वारा बच्चा पैदा करने के दावे को गलत और ‘खोखला’ बताया है। इस पर उन्होंने यह भी कहा है कि इस पर विश्वास करने वाले लोग ‘काल्पनिक दुनिया में जीते हैं।’

तिरुवनन्तपुरम:इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के वरिष्ठ नेता एम.के. मुनीर ने केरल में एक ट्रांसजेंडर द्वारा बच्चे को जन्म देने की खबरों के पीछे के तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जो लोग इस तरह के दावे में विश्वास करते हैं, वे ‘‘काल्पनिक दुनिया में जीते हैं।’’ 

आपको बता दें कि केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय ने ट्रांसजेंडर जोड़े जिया पावल और जाहद को पिछले हफ्ते बच्चा होने का जश्न मनाया था। मुनीर ने कहा है कि समलैंगिक जोड़े को कभी बच्चा नहीं हो सकता है। 

आईयूएमएल नेता ने इस दावे को बताया "खोखला"

आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता एम.के. मुनीर ने इस दावे को "खोखला" करार दिया है कि जिस व्यक्ति ने केरल में बच्चे को जन्म दिया था, वह एक ट्रांसजेंडर था। गौरतलब है कि जिया पावल ने हाल ही में अपने साथी जाहद के गर्भ धारण करने की घोषणा की थी और दावा किया था कि यह भारत में ऐसा पहला मामला है। जानकारी के लिए बता दें कि दंपति को 8 फरवरी को यहां एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चा हुआ था। 

ऐसी बातों में विश्वास रखने वाले लोग ‘‘काल्पनिक दुनिया में जीते हैं।’’- मुनीर

मुनीर ने रविवार को यहां विस्डम इस्लामिक कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जो लोग इस तरह के चमत्कारों में विश्वास करते हैं, वे काल्पनिक दुनिया में जीते हैं।’’ राज्य के पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस व्यक्ति ने बच्चे को जन्म दिया वह वास्तव में एक महिला थी। 

टॅग्स :इंडियन यूनियन मुस्लिम लीगchildकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए