लाइव न्यूज़ :

यह मेरे लिए भावुक करने वाला क्षण है: मोदी ने अपने जन्मदिन पर 2.5 करोड़ खुराक दिए जाने पर कहा

By भाषा | Updated: September 18, 2021 13:00 IST

Open in App

पणजी, 18 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनके 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को देश में लोगों को कोविड-19 टीके की 2.50 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं, जो उनके लिए एक अविस्मरणीय और भावुक करने देने वाला क्षण है।

मोदी ने तटीय राज्य में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और टीकाकरण लाभार्थियों के साथ वीडियो लिंक के जरिए संवाद के दौरान कहा, ‘‘आपके प्रयासों से भारत ने एक दिन में 2.5 करोड़ से अधिक खुराक देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश भी हासिल नहीं कर पाए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा कि देश कल किस प्रकार कोविन डैशबोर्ड को देखता रहा। कल प्रति घंटे 15 लाख और प्रति मिनट 26,000 से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। प्रति सेकंड 425 से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।’’

मोदी ने कहा कि वह इस प्रयास के लिए देश के सभी चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों और प्रशासन के लोगों की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत को दर्शाने वाले इस कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक प्रयास और कुशल जनशक्ति की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा, ‘‘“जन्मदिन आते हैं और चले जाते हैं और मैं ऐसी चीजों से दूर रहा हूं, लेकिन कल मेरे लिए भावुक कर देना वाला दिन था। यह मेरे लिए एक अविस्मरणीय अवसर बन गया है।’’

मोदी ने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके जन्मदिन पर टीकों की 2.5 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने के बाद ‘‘एक राजनीतिक दल’’ को बुखार हो गया। उन्होंने कहा,“लोग कहते हैं कि टीकों के दुष्प्रभाव के रूप में बुखार आता है, लेकिन मेरे जन्मदिन पर 2.5 करोड़ टीके लगाए जाने के बाद एक राजनीतिक दल को बुखार आ गया।’’

मोदी ने तटीय राज्य में शत प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दिये जाने के मार्ग में आई चुनौतियों से पार पाने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उनकी सरकार की सराहना की। मोदी ने कहा कि गोवा टीकाकरण के मामले में भारत में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण अभियान ‘सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन’ की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गोवा ने पिछले कुछ महीनों में सावंत के नेतृत्व में भारी बारिश, चक्रवात और बाढ़ के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी।”

उन्होंने कहा कि जब पर्यटकों को पता चलेगा कि राज्य में सभी लोगों को टीका लगाया जा चुका है, तो वे भी यहां सुरक्षित महसूस करेंगे और बड़ी संख्या में यहां आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो