लाइव न्यूज़ :

ऐसा देखा है कभी! ITBP के जवान हिमाचल प्रदेश में माइनस तापमान में बर्फ में खेल रहे कबड्डी, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: March 13, 2022 11:18 IST

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों का बर्फ के बीच मुश्किल परिस्थिति में कबड्डी खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो हिमाचल प्रदेश का है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश का वीडियो, बर्फ के बीच कबड्डी खेल रहे आईटीबीपी के जवानआईटीबीपी की ओर से वीडियो जारी किया गया है और सोशल मीडिया पर इसे खूब पंसंद किया जा रह है।

नई दिल्ली:  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ये जवान अपने खाली समय में माइनस तापमान के बीच बर्फ में कबड्डी खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो का ये क्लिप 52 सेकंड का है जो दिखाता है मुश्किल परिस्थितियों के बीच सैनिक कैसे खुद को हर तरह से फिट रखने की कोशिश करते हैं।

वीडियो में आईटीबीपी जवान बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों में भारी ऊनी कपड़े पहने कबड्डी खेलते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से ट्विटर पर साझा किया गया है। साथ ही इसमें लिखा गया, 'हिमाचल प्रदेश में हिमालय में बर्फ के बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 'हिमवीर' कबड्डी खेल रहे हैं।'

ITBP ने भी अपने जवानों का बर्फ में कबड्डी के खेल का आनंद लेते हुए वीडियो साझा किया है। हालांकि, इसे दूसरे एंगल से शूट किया गया है। कैप्शन में ITBP ने लिखा, 'फुल ऑफ जोश, प्लेइंग इन स्नो।' 

कुछ हफ्तों पहले आईटीबीपी ने लद्दाख में पहली बार बर्फ की दीवार पर चढ़ने की प्रतियोगिता की मेजबानी भी की थी। इसमें 100 से अधिक पर्वतारोही शामिल हुए। ITBP द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में पर्वतारोहियों को बर्फ की दीवारों पर चढ़ते हुए, अपनी बर्फ की कुल्हाड़ियों से खुदाई करते हुए, और ऊंचाई पर पहुंचते हुए देखा जा सकता था।

ITBP ने इससे पहले जवानों का एक और वीडियो साझा किया था जिसमें बर्फ से ढके इलाके में वे गश्त कर रहे थे और रस्सियों की मदद से एक-दूसरे के पीछा चल रहे थे। वीडियो में ITBP के जवान कंधे पर हथियार लिए और हाथ में डंडा लिए आगे बढ़ते नजर आ रहे थे।

बता दें कि ITBP सैनिक मुख्य रूप से लद्दाख के काराकोरम दर्रे से अरुणाचल प्रदेश के जचेप ला तक 3,488 किलोमीटर की दूरी वाली सीमा पर नजर रखते हैं। वे भारत-चीन सीमा के साथ उच्च ऊंचाई वाली चौकियों (9,000 से 18,700 फीट तक) की भी निगरानी करते हैं, जहां कभी-कभी तापमान -45 डिग्री तक गिर जाता है।

टॅग्स :आईटीबीपीहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील