लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 25 जून : देश में आपातकाल लगाने की घोषणा, स्वतंत्र भारत का सबसे विवादित दिन

By भाषा | Published: June 25, 2019 6:46 AM

26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुचछेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादस्पद काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे। एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई जिसने कई ऐतिहासिक घटनाओं को जन्म दिया।

26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुचछेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादस्पद काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे।

देश और दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1529 : मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।

1788 : वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

1947 : एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

1974 : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्‍म हुआ।

1975 : इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।

2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा।

2009 : संगीत और नृत्य की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन की मृत्यु। 

टॅग्स :हिस्ट्रीइंदिरा गाँधीसंजय गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "नेहरू, इंदिरा, राजीव और राहुल सहित गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया है", नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला

भारतCentigrade Temperature Scale: साल का 139वां दिन खास, 1743 में 19 मई को सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित, जानें सिलसिलेवार ब्योरा

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैं धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत नहीं दूंगा, कांग्रेस पहले ही धर्म के आधार पर देश को बांट चुकी है", नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला

भारतRaebareli Lok Sabha seat: ‘वीवीआईपी’ सीट रायबरेली सुर्खियों में, राहुल गांधी के आने से तापमान चढ़ा, कैसा है समीकरण और क्या है इतिहास

भारतLok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी पिता राजीव गांधी की सीट अमेठी को छोड़कर मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से क्यों उतारे?, जानिए यहां

भारत अधिक खबरें

भारतMumbai News: मुंबई के पास मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे

भारतइंडियन आर्मी की मेजर राधिका सेन को मिलेगा यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार, जानिए उनके बारे में

भारतलोकसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी दो दिन कन्याकुमारी में करेंगे ध्यान

भारतरॉबर्ट्सगंज में ससुर के विवादित भाषण बने बहू की मुसीबत, अखिलेश ने यहां भाजपा के पूर्व सांसद पर खेला दांव, मुकाबला हुआ रोचक

भारतBihar Lok Sabha Chunav: यूपी में जितने दंगाई थे, राम नाम सत्य हो गया और कब्र भेजे गए, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अयोध्या में रामलला अपने मंदिर में विराजमान