लाइव न्यूज़ :

भाजपा के साथ गठबंधन करना बड़ी भूल थी: ओमप्रकाश राजभर

By भाषा | Updated: March 26, 2021 13:01 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 26 मार्च सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की तुलना ‘नाग’ से करते हुए कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन करना उनकी बड़ी भूल थी।

सुभासपा ने उत्‍तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और चार सीटों पर उसे जीत मिली थी। ओमप्रकाश राजभर को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया लेकिन मतभेदों के चलते दोनों दलों का गठबंधन टूट गया।

शुक्रवार को बलिया जिले के रसड़ा में पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा, ''भाजपा से गठबंधन करना उबड़ी भूल थी और अब इसका पछतावा हो रहा है।''

उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गठबंधन को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले आठ माह से उनकी अथवा भागीदारी संकल्‍प मोर्चा के किसी नेता की किसी सपा नेता से गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नही हुई है। भागीदारी संकल्‍प मोर्चा में ओमप्रकाश राजभर और असदुद्दीन ओवैसी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

राजभर ने कहा कि भाजपा का हश्र ‘‘नाग देवता की तरह’’ ही होने वाला है। उन्होंने कहा कि जनता ने अच्छे दिन के मोह में चुनाव में भाजपा का सहयोग व समर्थन किया, लेकिन महंगाई व भ्रष्टाचार के जरिये भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने आमजन को तबाह कर दिया है।

उन्होंने कहा कि नाग पंचमी पर आम लोग सुबह नाग देवता की पूजा करते हैं और इसके बाद पूजा करने वाले लोग ही नाग के दिखाई देने पर लाठी लेकर नाग पर टूट पड़ते हैं। उसी तरह मंहगाई व गलत नीतियों से त्रस्त जनता भी अब भाजपा को खदेड़ने के लिए तैयार है।

राजभर ने बताया कि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पांच अप्रैल को मैनपुरी में भागीदारी संकल्‍प मोर्चा की एक रैली को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि बलरामपुर के बाद मोर्चा की यह दूसरी रैली है और इसके बाद गोरखपुर व आजमगढ़ में रैलियां होंगी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर ताकत दिखाने के लिए यह रैली हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील