लाइव न्यूज़ :

IT मंत्रालय का यूट्यूब को बड़ा निर्देश, विंग कमांडर अभिनंदन के सभी 11 वीडियो जल्द हटाए जाए

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 28, 2019 17:05 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमराम खान ने पाकिस्तान के संसद में ये कहा है कि वह भारतीय पायलट को शुक्रवार को रिहा करेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, शांति संदेश के रूप में हम भारतीय पायलट को कल रिहा करेंगे। एक हवाई हमले के दौरान पाकिस्तान ने अभिनंदन को गिरफ्त में लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने 27 फरवरी को जानकारी दी है कि पाकिस्तान का एक फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना ने मार गिराया।विदेश मंत्रालय ने भारत ने पाकिस्तान द्वारा इंडियन एयरफोर्स के घायल जवान की तस्वीर जारी करने पर हुए इंटरनैशनल ह्यूमैनिटेरियन लॉ और जेनेवा कनवेंशन के मानदंडों के उल्लंघन करने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। 

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूट्यूब को विंग कमांडर अभिनंदन के 11 वीडियो हटाने के निर्देश दिए। सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी है। पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन के बीते दिन (27 फरवरी) के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए थे। जिसमें उनके हाथ-पैर बंधे दिख रहे थे। वहीं एक वीडियों में वह चाय पीते दिख रहे थे। लेकिन विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान की ओर से कुछ तस्वीरें ऐसी भी जारी की गई थी जिसमें, जख्मी दिख रहे थे। 

इन वीडियो में उन्हें पाकिस्तानी आर्मी की ओर से हो रहे सवाल-जवाब का जांबाजी से सामना करते देखा जा सकता है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने अपनी एक रिपोर्ट में यह भी बताया है कि विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान के क्षेत्र में उग्र ग्रामीणों की भीड़ का सामना करना पड़ा। ग्रामिणों को छकाने के लिए अभिनंदन ने पिस्टल से हवा में फायर भी किया।

पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने कहा- शुक्रवार को  विंग कमांडर अभिनंदन भारत वापस जाएंगे 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमराम खान ने पाकिस्तान के संसद में ये कहा है कि वह भारतीय पायलट को शुक्रवार को रिहा करेंगे। इस खबर की पुष्टि पाकिस्तान मीडिया ने भी की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, शांति संदेश के रूप में हम भारतीय पायलट को कल रिहा करेंगे। एक हवाई हमले के दौरान पाकिस्तान ने अभिनंदन को गिरफ्त में लिया है। 

नियंत्रण रेखा के पास भारत और पाकिस्तान की वायु सेनाओं के बीच भीषण संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था। इस संघर्ष में भारत ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था और भारतीय वायुसेना को भी अपना एक मिग 21 विमान गंवाना पड़ा था।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने हवाई हमले के बाद पहले प्रेस वार्ता में क्या कहा था? 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने 27 फरवरी को जानकारी दी है कि पाकिस्तान का एक फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना ने मार गिराया। वहीं, उन्होंने पुष्टि की है कि भारत ने एक मिग 21 विमान को खोया है और हमारा एक पायलट भी लापता है। लेकिन उन्होंने पायलट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जैसे-जैसे सूचना मिलेगी हम जवाब देंगे।

भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि भारतीय वायुसेना के जवान को पाक सेना की हिरासत में किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचाया जाए। भारत को उनके तत्काल और सुरक्षित वापसी की भी उम्मीद है।  विदेश मंत्रालय ने भारत ने पाकिस्तान द्वारा इंडियन एयरफोर्स के घायल जवान की तस्वीर जारी करने पर हुए इंटरनैशनल ह्यूमैनिटेरियन लॉ और जेनेवा कनवेंशन के मानदंडों के उल्लंघन करने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग