लाइव न्यूज़ :

राम माधव ने कहा- आतंकवाद का समर्थन करने वालों को सबक सिखाए बिना शांति लाना संभव नहीं

By भाषा | Updated: August 2, 2019 06:08 IST

माधव ने कहा, ‘‘जो लोग अलगाववाद, आतंकवाद का समर्थन करते हैं वे अपने बच्चों को तो पढ़ाई के लिए विदेश भेजते हैं लेकिन यहां निर्दोष बच्चों को आतंकवाद का पीड़ित बनाते हैं। सरकार ने उन नेताओं को सुधारने का जिम्मा लिया है जो इस तरह की राजनीति करते हैं।’’

Open in App

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बृहस्पतिवार को कहा कि क्षेत्रीय दल जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और जब तक उन्हें सबक नहीं सिखाया जाता तब तक यहां शांति कायम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अपने हितों के कारण अप्रत्यक्ष तौर पर आतंकवाद को पनपने दिया या फिर कई बार तो प्रत्यक्ष तौर पर इसका समर्थन किया।

माधव ने कहा, ‘‘कुछ ऐसे लोग हैं जो आतंकवादियों को पैसा देते हैं या कुछ ऐसे लोग हैं जो आतंकवाद की विचारधारा का समर्थन करते है। चाहे वे राजनीतिक संगठन हों या गैर राजनीतिक, चाहे हुर्रियत कांफ्रेंस हो या जमात-ए-इस्लामी या कोई व्यक्ति हो जब तक आप उन्हें सबक नहीं सिखाएंगे तब तक शांति नहीं आएगी।’’ हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।

भाजपा सचिव यहां शहर के बाहरी क्षेत्र पम्पोर में कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। माधव ने कहा, ‘‘जो लोग अलगाववाद, आतंकवाद का समर्थन करते हैं वे अपने बच्चों को तो पढ़ाई के लिए विदेश भेजते हैं लेकिन यहां निर्दोष बच्चों को आतंकवाद का पीड़ित बनाते हैं। सरकार ने उन नेताओं को सुधारने का जिम्मा लिया है जो इस तरह की राजनीति करते हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू कश्मीर में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। माधव ने कहा कि भाजपा अनुच्छेद 370 के समर्थकों के साथ एक चर्चा आयोजित करेगी और सवाल पूछेगी कि क्यों बड़े उद्योग राज्य में नहीं आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पार्टी कश्मीरी पंडितों की घाटी में सम्मानित वापसी चाहती है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राम माधवआतंकवादीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर