लाइव न्यूज़ :

तालिबान पर अपने सदस्यों के बयान से दूरी बनाना ही एआईएमपीएलबी के लिए काफी नहीं: जावेद अख्तर

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:20 IST

Open in App

प्रसिद्ध गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने मंगलवार को कहा कि यह चौकाने वाली बात है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के दो सदस्यों ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर बहुत खुशी जताई है। उन्होंने संगठन से इस बारे में रुख स्पष्ट करने को कहा है। एआईएमपीएलबी ने अपने सदस्यों के बयान से दूरी बनाते हुए कहा है कि वे निजी तौर पर दिये गये। लेकिन अख्तर ने कहा कि संगठन को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बड़ी हैरानी की बात है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बर्बर तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे पर बहुत ज्यादा खुशी जताई है। बोर्ड ने इससे दूरी बनाई है लेकिन इतना काफी नहीं है।’’ एआईएमपीएलबी ने पिछले हफ्ते बयान जारी कर सफाई दी थी कि बोर्ड ने तालिबान पर या अफगानिस्तान के मौजूदा राजनीतिक हालात पर न तो कोई राय व्यक्त की है और ना ही कोई बयान दिया है। अख्तर के बयान से एक दिन पहले ही ‘इंडियन मुस्लिम्स फॉर सेकुलर डेमोक्रेसी’ (आईएमएसडी) ने 128 लोगों के दस्तखत के साथ एक बयान में ‘दुनिया में कहीं भी धर्म आधारित शासन के विचार को’ खारिज किया। बयान पर अख्तर के साथ ही उनकी पत्नी शबाना आजमी और अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के भी दस्तखत थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप