लाइव न्यूज़ :

किसानों की भावनाओं को समझना जरूरी, ऐसा नहीं हुआ तो गंभीर नतीजे होंगे : पवार

By भाषा | Updated: January 15, 2021 22:36 IST

Open in App

मुंबई, 15 जनवरी राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी संवेदनशील सरकार के लिए जरूरी है कि वह आंदोलन कर रहे किसानों की भावनाओं को समझे लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसलिए इसके गंभीर नतीजे होंगे।

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कोष जुटाने के जन संपर्क अभियान में राज्यों के राज्यपालों का हिस्सा लेना ‘अजीब’ होगा।

पवार ने कहा कि वह औरंगाबाद या उस्मानाबाद जैसे शहरों के नाम बदलने के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेते और राज्य में महाविकास आघाडी के घटक शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच इस पर कोई गतिरोध नहीं होगा।

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान पिछले कई हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं।

पवार ने कहा, ‘‘किसान इस ठंड में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी पांच किलोमीटर मार्ग पर डटे हुए हैं। वे अपनी मांगों को लेकर दृढ़ हैं। किसी भी संवेदनशील सरकार के लिए किसानों की भावनाओं को समझना जरूरी है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।’’

राम मंदिर निर्माण के लिए कोष जुटाने को लेकर बड़े स्तर पर चलाए जाने वाले जनसंपर्क कार्यक्रम के बारे में एक सवाल पर पवार ने कहा कि चंदा मांगना किसी भी संगठन का अधिकार है।

पवार ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘लेकिन मैंने सुना है ...पता नहीं इसमें कितना सच है राज्यों के राज्यपाल भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। अगर ये खबरें सही हैं तो यह अजीब है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्यपाल एक महत्वपूर्ण पद होता है यह राज्य और उसके सभी लोगों के लिए होता है।

औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलने के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि वह इसे गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे (गठबंधन के) बीच कोई असहमति नहीं है। आप इसे औरंगाबाद, धाराशिव या कोई दूसरा नाम कह सकते हैं। मैं इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेता। इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!