लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि नीतीश बिहार की जनाकांक्षा को सरकार की प्राथमिकता बनाएंगे : तेजस्वी ने तंज किया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:46 IST

Open in App

पटना, 16 नवंबर राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी और तंज की शैली में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नीतीश कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय बिहार की जनाकांक्षा और सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनाएंगे।

तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘‘ आदरणीय नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ।’’

राजद नेता ने कहा, ‘‘ आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं राजग के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनाएंगे।’’

इससे पहले, बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार शाम नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।

राजद ने संबंधित ट्वीट में कहा, ‘‘ राजद शपथग्रहण का ‘बायकॉट’ करता है। बदलाव का जनादेश राजग के विरुद्ध है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया।’’

नीतीश ने सोमवार को सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू कोटे से पांच मंत्रियों और भाजपा कोटे से सात मंत्रियों ने शपथ ली। ‘हम’ पार्टी से संतोष कुमार सुमन और ‘वीआईपी’ पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली ।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीट मिलीं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीट मिलीं। महागठबंधन में तेजस्वी की पार्टी राजद को 75 सीट हासिल हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए