लाइव न्यूज़ :

श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र में इसरो की प्रक्षेपण गतिविधि फिर से पूरी तरह शुरू हुई

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 जुलाई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 12 अगस्त को जीएसएलवी-एफ 10 रॉकेट के जरिए जियो इमैजिंग उपग्रह जीसैट-1 के प्रक्षेपण के साथ (इसरो) श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र में फिर से अपनी प्रक्षेपण गतिविधियां पूरी तरह शुरू करने जा रहा है।

कोविड-19 से प्रभावित 2021 में अंतरिक्ष एजेंसी का यह दूसरा प्रक्षेपण होगा। इसरो ने 28 फरवरी को पीएसएलवी-सी51 का ब्राजील के भू अवलोकन उप्रह एमेजॉनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों के साथ सफल प्रक्षेपण किया था, जिनमें से कुछ उपग्रह छात्रों द्वारा निर्मित थे।

जीसैट-1 का प्रक्षेपण मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से पांच मार्च को होने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते प्रक्षेपण से ठीक एक दिन पहले इसे निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद 2,268 किग्रा वजन के इस उपग्रह के प्रक्षेपण में कोविड-19 से जुड़े लॉकडाउन लागू होने पर विलंब हो गया।

इसके प्रक्षेपण का कार्यक्रम बाद में अप्रैल और फिर मई के लिए बनाया गया था लेकिन देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं किया जा सका।

इसरो के एक अधिकारी ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने जीएसएलवी- एफ-10 के प्रक्षेपण के लिए 12 अगस्त सुबह पांच बजकर 43 मिनट के लिए अंतरिम योजना बनाई है, जो मौसमी परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। ’’

इसरो के मुताबिक जीसैट-1 आसमान में बादल नहीं रहने पर भारतीय उपमहाद्वीप का वास्तविक समय (रियल टाइम) अवलोकन करने में सहायक होगा।

भू अवकलोकन उपग्रह देश को इसकी सीमाओं पर वास्तविक समय की तस्वीरें लेने में सहायता करेगा और प्राकृतिक आपदाओं की त्वरित निगरानी भी संभव करेगा।

अंतरिक्षण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि भू अवलोकन उपग्रह का यह प्रक्षेपण कुछ मायने में भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

अधिकारी ने कहा कि अत्यधिक क्षमता के कैमरे लगे होने से उपग्रह भारतीय भूमि और सागर की निगरानी करेगा, खासतौर पर निरंतर इसकी सीमाओं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए