लाइव न्यूज़ :

इसरो लॉन्च करेगा 'रिसैट- 2बीआर1', भारत अब रात में भी आसामान से रख सकेगा दुश्मनों पर नजर

By स्वाति सिंह | Updated: May 6, 2019 15:04 IST

इस सैटलाइट से भारतीय सुरक्षाबलों की क्षमता और अधिक बढ़ जाएगी। रिसैट-2बीआर1 की मदद से भारत सभी मौसम में निगरानी बेहतर ढंग से कर सकेगा। इस सैटलाइट में खासियत यह है कि इसका रडार बादलों के होने पर भी काम कर सकता है और 1 मीटर के रिजॉल्यूशन तक जूम कर सकता है।  

Open in App
ठळक मुद्देरिसैट-2बीआर1 सैटेलाइट पिछली रिसैट सैटेलाइट्स के मुकाबले ज्यादा एडवांस है।22 मई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से नवीनतम रडार इमेजिंग सैटेलाइट रिसैट-2बीआर1 लॉन्च होगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। इसरो 22 मई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से नवीनतम रडार इमेजिंग सैटेलाइट रिसैट-2बीआर1 लॉन्च करेगा।

इस सैटलाइट से भारतीय सुरक्षाबलों की क्षमता और अधिक बढ़ जाएगी। रिसैट-2बीआर1 की मदद से भारत सभी मौसम में निगरानी बेहतर ढंग से कर सकेगा। इस सैटलाइट में खासियत यह है कि इसका रडार बादलों के होने पर भी काम कर सकता है और 1 मीटर के रिजॉल्यूशन तक जूम कर सकता है।  

टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने इसरो के सूत्रों का हवाला देकर छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'रिसैट-2बीआर1 सैटेलाइट पिछली रिसैट सैटेलाइट्स के मुकाबले ज्यादा एडवांस है। वैसे यह देखने में बिल्कुल पिछली रिसैट सैटेलाइट्स की तरह ही है। लेकिन इसमें निगरानी रखने और तस्वीरें खींचने की क्षमता में पिछली रिसैट सैटेलाइट्स के मुकाबले ज्यादा अच्छी है।'

इसके साथ ही इसके द्वारा समुद्र में मौजूद दुश्मनों पर भी नजर रखी जा सकेगी। पुरानी रीसैट सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों का इस्तेमाल 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान किया गया था। इस साल फरवरी में बालाकोट में हुई एयरस्ट्राइक में भी रीसैट सैटेलाइट किया गया था। 

बता दें कि 26/11 हमलों के बाद भारत में 2008 में हुए हमलों के बाद से ही रीसैट-1 प्रोग्राम के ऊपर रीसैट- 2 प्रोग्राम को अधिक प्राथमिकता दी गई थी। इस रीसैट में एडवांस रडार सिस्टम था जिससे घुसपैठ कर रहे दुश्मनों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है। 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?