लाइव न्यूज़ :

इसरो ने जारी की ‘Aditya-L1’ की तस्वीरें, आईआईए ने तैयार किया है इसके 'वीईएलसी' उपकरण का डिजाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2023 13:04 IST

भारतीय ताराभौतिकी संस्थान (आईआईए) ने मंगलवार को कहा कि उसने ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) का डिजाइन तैयार करने के साथ ही इसका संयोजन और परीक्षण किया है, जो सूर्य के अध्ययन के लिए भारत के पहले समर्पित वैज्ञानिक मिशन ‘आदित्य-एल1’ के सात उपकरणों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो दो सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 का प्रक्षेपण करने के लिए तैयार है।चंद्र अन्वेषण जारी रहने के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सूर्य का भी अध्ययन करने का निर्णय लिया। 

बेंगलुरुः भारतीय ताराभौतिकी संस्थान (आईआईए) ने मंगलवार को कहा कि उसने ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) का डिजाइन तैयार करने के साथ ही इसका संयोजन और परीक्षण किया है, जो सूर्य के अध्ययन के लिए भारत के पहले समर्पित वैज्ञानिक मिशन ‘आदित्य-एल1’ के सात उपकरणों में से एक है। इसरो 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 का प्रक्षेपण करने के लिए तैयार है।

आईआईए ने एक बयान में कहा, "आईआईए को वीईएलसी का संयोजन करने के लिए होसाकोटे में अपने क्रेस्ट परिसर में भारत का पहला बड़ा आकार का 'क्लास टू क्लीन रूम' बनाना था।" सूर्य के व्यापक अध्ययन और अवलोकन के लिए उपग्रह अपने साथ छह अन्य उपकरण भी ले जाएगा जिनमें सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी), आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरीमेंट (एएसपीईएक्स), प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (पीएपीए), सोलर लो एनर्जी एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (एसओएलईएक्सएस), हाई एनर्जी एल1 ऑर्बिटिंग एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (एचईएल1ओएस), और मैग्नेटोमीटर, शामिल हैं।

आईआईए ने कहा, "इससे पहले, इस मिशन की कल्पना एक उपकरण-विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (वीईएलसी) ले जाने वाले 400 किलोग्राम वर्ग के उपग्रह के साथ आदित्य-1 के रूप में की गई थी, और इसे 800 किमी नीची, पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित करने की योजना बनाई गई थी।" इसने कहा कि सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के पहले ‘लैग्रेन्जियन बिंदु’ (एल 1) के आसपास प्रभामंडल कक्षा में रखे गए उपग्रह को बिना किसी बाधा/ग्रहण के सूर्य को लगातार देखने का बड़ा फायदा होता है।

आईआईए ने कहा कि इसलिए, ‘आदित्य-1’ मिशन को अब ‘आदित्य-एल1’ मिशन के रूप में संशोधित किया गया है और इसे एल1 के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से सूर्य की ओर 15 लाख किलोमीटर दूर है।

इसने कहा कि उपग्रह द्वारा किए गए वैज्ञानिक अध्ययन सौर परिमंडल की वर्तमान समझ को बढ़ाएंगे और अंतरिक्ष मौसम अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण डेटा भी प्रदान करेंगे। भारत ने हाल में तब इतिहास रच दिया जब चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की। चंद्र अन्वेषण जारी रहने के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सूर्य का भी अध्ययन करने का निर्णय लिया। 

टॅग्स :आदित्य-एल1इसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील