लाइव न्यूज़ :

Live: देश के लिए गौरवशाली क्षण, इसरो ने लॉन्च किया कार्टोसेट-2

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 12, 2018 11:20 IST

इसरो ने कार्टोसेट-2 को लॉन्च कर दिया है। इसरो की ओर से पीएसएलवी सी-40 रॉकेट के जरिए लॉन्च किए गए 31 सैटलाइट्स में 28 विदेशी और 3 स्वदेशी उपग्रह शामिल हैं। 

Open in App

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में तमाम कीर्तिमान अपने नाम कर चुके इसरो ने शुक्रवार को एक और बड़ा रेकॉर्ड कायम करते हुए 100वां उपग्रह लॉन्च किया। इसरो ने एक साथ 31 सैटलाइट लॉन्च किए। इसरो की ओर से पीएसएलवी सी-40 रॉकेट के जरिए लॉन्च किए गए 31 सैटलाइट्स में 28 विदेशी और 3 स्वदेशी उपग्रह शामिल हैं। 

ISRO लाइव अपडेट

-इसरो लांच होने पर पीएम मोदी ने बधाई दी है।

-श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किए गए PSLV सी-40 से 3 स्वदेशी और 28 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया है। अर्थ नैविगेशन के लिए प्रक्षेपित किया गया 100वां उपग्रह कार्टोसेट-2 सीरीज मिशन का प्राथमिक उपग्रह है।

- एएस किरण ने कहा पिछले PSLV लॉन्च के दौरान हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज की सफलता इस बात का सबूत है कि समस्या का हल निकाल लिया गया है।

शुक्रवार(12 जनवरी) सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर इसरो का खुद का बनाया 100वां सैटेलाइट उड़ान भरेगा। 12 जनवरी को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से सैटेलाइट कार्टोसेट-2 समेत 31 सैटेलाइट एक साथ लॉन्च किए जाएंगे। इनमें 3 स्वदेशी और 28 विदेशी सैटेलाइट हैं।

 इसरो के डायरेक्टर एम अन्नादुरै ने पत्रकारों से कहा, "जैसे ही मिशन का आखिरी सैटेलाइट पीएसएलवी-सी20 से अलग होकर अपने ऑर्बिट में जाएगा यह हमारा 100वां सैटेलाइट होगा। इसके साथ ही हमारा पहला शतक पूरा हो जाएगा। हम इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।" केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी 100वें सैटेलाइट लॉन्च को ऐतिहासिक करार दिया है।

इतना होगा वजन

भारतीय उपग्रहों में से एक 100 किलोग्राम का माइक्रो सैटेलाइट और एक पांच किलोग्राम का नैनो सैटेलाइट शामिल है। बाकी 28 सैटेलाइट कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के हैं। 31 उपग्रहों का कुल वजन 1323 किलोग्राम है।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनसाइंटिस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील