लाइव न्यूज़ :

ISRO ने लॉन्च किया PSLV-C43, सभी 31 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण

By भाषा | Updated: November 29, 2018 17:03 IST

इसी तरह का एक अभियान तब संचालित किया गया था जब वैज्ञानिकों ने देश के मौसम उपग्रह एसकैटसैट-1 और अन्य देशों के पांच उपग्रहों को 25 सितंबर, 2016 को दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित किया था।

Open in App

एस विजय कार्तिक 

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 29 नवंबर (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट पीएसएलवी-सी 43 ने गुरुवार को भारत के भू प्रेक्षण उपग्रह हिसआईएस और आठ देशों के 30 अन्य उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

रॉकेट ने 28 घंटे की उलटी गिनती समाप्त होने के बाद श्रीहरिकोटा के पहले लांच पैड से सुबह 9:57 बजे शानदार तरीके से उड़ान भरी।

हिसआईएस को प्रक्षेपण के 17 मिनट 27 सेकंड बाद कक्षा में स्थापित कर दिया गया।

जैसे ही उपग्रह ध्रुवीय सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित हुआ, इसरो प्रमुख के. सिवन और अंतरिक्ष एजेंसी के अन्य वैज्ञानिक उत्साहित नजर आए।

हालांकि, प्रक्षेपण के दौरान वैज्ञानिकों को 30 अन्य उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने के लिए चौथे स्तर के इंजन को दो बार फिर से चालू करना पड़ा। एक अधिकारी के मुताबिक 636.3 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के अलग होने के बाद चौथे स्तर का इंजन बंद हो गया था।

वैज्ञानिकों को 30 उपग्रहों को ध्रुवीय सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा (पोलर सन सिंक्रोनस ऑर्बिट) में एक-एक करके स्थापित करने के लिए ऊंचाई को 636 किलोमीटर से घटाकर करीब 504 किलोमीटर करना पड़ा। यह मिशन इसरो के सबसे लंबे मिशनों में से एक था।

इससे पहले भी इसरो ने किए हैं सफल परीक्षण

इसी तरह का एक अभियान तब संचालित किया गया था जब वैज्ञानिकों ने देश के मौसम उपग्रह एसकैटसैट-1 और अन्य देशों के पांच उपग्रहों को 25 सितंबर, 2016 को दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित किया था।

इसरो द्वारा विकसित भू प्रेक्षण उपग्रह ‘हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट’ (हिसआईएस) पीएसएलवी-सी 43 मिशन का प्रमुख उपग्रह है।

इसरो ने बताया कि अंतरिक्षयान का वजन करीब 380 किलोग्राम है और इसे 97.957 अंश झुकाव के साथ 636 किलोमीटर- ध्रुवीय सूर्य तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित किया गया।

हिसआईएस की मिशन अवधि पांच साल की है और इसका प्रमुख उद्देश्य विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम के अवरक्त (इन्फ्रारेड) और शॉर्टवेव अवरक्त क्षेत्रों के नजदीक दृश्य पृथ्वी की सतह का अध्ययन करना है।

हिसआईएस के साथ जिन उपग्रहों को रवाना किया गया है उनमें आठ देशों के 29 नैनो और एक माइक्रो उपग्रह शामिल हैं। इनमें 23 उपग्रह अमेरिका के और एक-एक उपग्रह ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कोलंबिया, फिनलैंड, मलेशिया, नीदरलैंड और स्पेन के हैं।

इन सभी उपग्रहों को इसरो की वाणिज्यिक शाखा एंट्रिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से वाणिज्यिक संविदा के तहत प्रक्षेपित किया गया है।

यह इस महीने में इसरो का दूसरा प्रक्षेपण है। अंतरिक्ष एजेंसी ने 14 नवंबर को अपने अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-29 को जीएसएलवी एमके 3-डी 2 के साथ प्रक्षेपित किया था।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर