लाइव न्यूज़ :

इसरो ने श्रीहरिकोटा से पीएसएली-सी56 रॉकेट के जरिए सिंगापुर के 7 उपग्रहों को लॉन्च किया

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2023 08:13 IST

इसरो ने ट्वीट किया, "पीएसएलवी-सी56/डीएस-एसएआर मिशन: मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। पीएसएलवी-सी56 रॉकेट ने सभी सात उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षाओं में सटीक रूप से लॉन्च किया। अनुबंध के लिए @एनएसआईएल_इंडिया और सिंगापुर को धन्यवाद।"

Open in App
ठळक मुद्दे इन उपग्रहों को पीएसएली-सी56 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च आज सुबह 6.30 बजे लॉन्च किया गया। पीएसएलवी-सी56 न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का मिशन है, जो इसरो की कमर्शियल ब्रांच है।पीएसएलवी की यह उड़ान कुल मिलाकर 58वीं और कोर अलोन कॉन्फ़िगरेशन का उपयोग करते हुए 17वीं उड़ान है।

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) एसएचएआर, श्रीहरिकोटा से एक साथ 7 उपग्रह लॉन्च किए।  इन उपग्रहों को पीएसएली-सी56 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च आज सुबह 6.30 बजे लॉन्च किया गया। पीएसएलवी-सी56 न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का मिशन है, जो इसरो की कमर्शियल ब्रांच है।

इसरो ने ट्वीट किया, "पीएसएलवी-सी56/डीएस-एसएआर मिशन: मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। पीएसएलवी-सी56 रॉकेट ने सभी सात उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षाओं में सटीक रूप से लॉन्च किया। अनुबंध के लिए @एनएसआईएल_इंडिया और सिंगापुर को धन्यवाद।"

पीएसएलवी की यह उड़ान कुल मिलाकर 58वीं और कोर अलोन कॉन्फ़िगरेशन का उपयोग करते हुए 17वीं उड़ान है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी का इस साल ये तीसरा कमर्शियल मिशन है। इसरो ने मार्च में LVM-3 रॉकेट से ब्रिटेन के वन-वेव (ONE-WAVE) से जुड़े 36 उपग्रहों को लॉन्च किया था। इसके बाद अप्रैल में पीएसएलवी रॉकेट से सिंगापुर के 2 उपग्रहों को लॉन्च किया गया था।

डीएस-एसएआर उपग्रह डीएसटीए (सिंगापुर सरकार का प्रतिनिधित्व) और एसटी इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है। इस उपग्रह का उपयोग सिंगापुर सरकार के भीतर विभिन्न एजेंसियों की उपग्रह इमेजरी आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए किया जाएगा।

एसटी इंजीनियरिंग अपने वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए मल्टी-मॉडल और उच्च प्रतिक्रियाशीलता इमेजरी और भू-स्थानिक सेवाओं के लिए इसका उपयोग करेगी।  डीएस-एसएआर में इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज से विकसित सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) का इस्तेमाल किया गया हैजिसकी मदद से उपग्रह सभी मौसम में दिन और रात की तस्वीरें लेने में सक्षम होगा।

टॅग्स :इसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो