ISRO ने अंतरिक्ष में भेजे 2 सैटेलाइट, PSLV-C42 का प्रक्षेपण सफल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 17, 2018 12:13 AM2018-09-17T00:13:02+5:302018-09-17T00:13:02+5:30

इसरो ने अंतरिक्ष केंद्र से ब्रिटेन के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नोवाएसएआर और एस1-4 का प्रक्षेपण किया।

isro launches pslv c42 into orbit carrying two satellites | ISRO ने अंतरिक्ष में भेजे 2 सैटेलाइट, PSLV-C42 का प्रक्षेपण सफल

फाइल फोटो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार की रात एक सफल परीक्षण किया है। इसरो ने अंतरिक्ष केंद्र से ब्रिटेन के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नोवाएसएआर और एस1-4 का प्रक्षेपण किया। सतीश धवन के साथ दोनों उपग्रहों को लेकर पीएसएलवी-सी42 अंतरिक्षयान को अंतरिक्ष केंद्र से रात 10:08 बजे प्रथम लांचपैड से रवाना हुआ।

ये प्रक्षेपण के 17 मिनट और 44 सेकेंड बाद पृथ्वी पर नजर रखने वाले दो उपग्रह 583 किलोमीटर की परिधि में स्थापित हो गए। इसका प्रक्षेपण सफल हुआ है। दो पृथ्वी अवलोकन उपग्रह सूर्य के 583 किलोमीटर बड़े समकालिक कक्ष में लॉन्च किए गए।


खास बात ये है कि इन सैटेलाइट्स का वजन 800 किलोग्राम है। ये विदेशी सैटेलाइट्स जंगलों की मैपिंग और बाढ़ और आपदा निगरानी और दूसरे कार्यों के लिए हैं।  इस साल इसरो की ओर तीसरा लॉन्च है।


इससे पहले इसी साल जनवरी में, पीएसएलवी-सी 40 ने भारत के मौसम अवलोकन उपग्रह कार्टोसैट 2 श्रृंखला और पीएसएलवी-सी 41 लॉन्च की अप्रैल में आईआरएनएसएस-1 आई नैविगेशन उपग्रह को लॉन्च किया था इसके बाद अब सितंबर में और उड़ान इसरो ने भरा है।

Web Title: isro launches pslv c42 into orbit carrying two satellites

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे