इसरो ने लॉन्च किया GSAT-6A सैटेलाइट, मोबाइल संचार को होगा बड़ा फायदा

By भारती द्विवेदी | Published: March 29, 2018 05:24 PM2018-03-29T17:24:05+5:302018-03-29T17:24:05+5:30

शाम 4:56 बजे इसरो ने GSAT-6A कम्यूनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्च किया है।

ISRO launches GSLV-F08 carrying the GSAT6A communication satellite from AP's Sriharikota | इसरो ने लॉन्च किया GSAT-6A सैटेलाइट, मोबाइल संचार को होगा बड़ा फायदा

इसरो ने लॉन्च किया GSAT-6A सैटेलाइट, मोबाइल संचार को होगा बड़ा फायदा

नई दिल्ली, 29 मार्च: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) ने श्रीहरिकोटा में GSAT-6A कम्यूनिकेशन सैटेलाइट को अतंरिक्ष में लॉन्च कर दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च व्हीकल GSLV-F08 के जरिए इस सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा गया है। GSAT-6A उपग्रह मल्टी-बीम कवरेज सुविधा के जरिए भारत को मोबाइल संचार उपलब्ध कराएगा। 


जानें क्या है GSAT-6A ?

- यहा 270 करोड़ रुपए की लागत से बना है

- इसका वजन 21.40 क्विंटल है। 

- यह 17 मिनट में कक्षा में पहुंचेगा।

-  इसकी साइज 1.53X1.56X2.4 है। 

GSAT-6A कम्यूनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च का वीडियो


GSAT-6A की जानें क्या हैं खासियत?

आई-2के बस: इसे इसरो ने ही बनाया है। यह सैटेलाइट को 3119 वॉट पावर देता है।

एंटीना: छह मीटर व्यास वाला। सैटेलाइट में लगने वाले सामान्य एंटीना से तीन गुना चौड़ा है।

Web Title: ISRO launches GSLV-F08 carrying the GSAT6A communication satellite from AP's Sriharikota

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे