लाइव न्यूज़ :

इसरो ने बदली योजना, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान फिर से एक्टिव करने का प्रयास अब 23 सितंबर को किया जाएगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 22, 2023 17:24 IST

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के चांद की सतह पर उतरने के 14 दिन बाद रात (चंद्र रात) हो गई थी जिसके कारण दोनों को स्लीप मोड में भेज दिया गया था। इन्हें फिर से एक्टिव करने का प्रयास 23 सितंबर को किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बदली योजनालैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को फिर से एक्टिव करने का प्रयास 23 सितंबर को किया जाएगादोनों को स्लीप मोड में भेज दिया गया था

Chandrayaan-3 update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को फिर से एक्टिव करने को लेकर अपनी योजना में बदलाव किया है। इसरो अब शनिवार, 23 सितंबर को  विक्रम और प्रज्ञान स्लीप मोड से निकाल कर पुनर्जीवित करने की कोशिश करेगा। 

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने कहा कि पहले हमने 22 सितंबर की शाम को (प्रज्ञान) रोवर और (विक्रम) लैंडर को फिर से सक्रिय करने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ कारणों से अब हम इसे कल 23 सितंबर को करेंगे।

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के चांद की सतह पर उतरने के 14 दिन बाद रात (चंद्र रात) हो गई थी जिसके कारण दोनों को स्लीप मोड में भेज दिया गया था। अब  चन्द्रमा पर 14 दिन की रात समाप्त हो गई है। अगर भारतीय वैज्ञानिक  लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को पुनर्जीवित करने में सफल हो जाते हैं तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

मिशन के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर, जो 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उस स्थान पर सफलतापूर्वक उतरे थे, जिसे अब 'शिव शक्ति प्वाइंट' के नाम से जाना जाता है। चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक प्रयोग करने के बाद इस महीने की शुरुआत में रोवर और लैंडर को स्लीप मोड में डाल दिया गया था।  रोवर को 2 सितंबर को स्लीप मोड में डाल दिया गया था, उसके बाद 4 सितंबर को लैंडर को स्लीप मोड में डाल दिया गया था। अब पूरा देश ये उम्मीद लगाए बैठा है कि विक्रम और प्रज्ञान एक बार फिर अपना काम करना शुरू करेंगे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रमा पर सुबह होने के साथ ही अब अपने चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के सौर ऊर्जा से संचालित लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ के साथ संपर्क स्थापित कर इन्हें फिर से सक्रिय करने का प्रयास कर रहा है ताकि वे वैज्ञानिक प्रयासों को जारी रख सकें।

टॅग्स :चंद्रयान-3इसरोचंद्रमाचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष