लाइव न्यूज़ :

ISRO चीफ के सिवन ने की घोषणा, अब भारत में भी प्राइवेट कंपनी बना सकती है रॉकेट और सैटेलाइट

By भाषा | Updated: June 25, 2020 15:37 IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को पिछले कई सालों से प्राइवेट कंपनियां कंपोनेंट्स और दूसरे सामान मुहैया कराती रही हैं। यूरोप के कई देश अंतरिक्ष को लेकर हो रहे अनुसंधान में पहले से ही प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि  निजी क्षेत्र को रॉकेट और सैटेलाइट बनाने और प्रक्षेपण सेवाएं मुहैया कराने से इसरो का काम प्रभावित होगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कहा- भारत एक ग्लोबल तकनीकी पावर हाउस बन रहा है।

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष के सिवन ने गुरुवार को कहा कि निजी क्षेत्र को अब रॉकेट एवं उपग्रह बनाने और प्रक्षेपण सेवाएं मुहैया कराने जैसी अंतरिक्ष गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरग्रहीय मिशन का भी हिस्सा बन सकता है। कैबिनेट ने ग्रहों पर अन्वेषण के मिशन समेत अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बुधवार (24 जून) को अनुमति दी।

के सिवन ने कहा ने कहा- इसरो का काम नहीं होगा प्रभावित

इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि  निजी क्षेत्र को रॉकेट और सैटेलाइट बनाने और प्रक्षेपण सेवाएं मुहैया कराने से इसरो का काम प्रभावित होगा। सिवन ने कहा कि इसरो की गतिविधियां कम नहीं होंगी। इसरो की तरफ से शोध और विकास के काम लगातार वैसे ही होते रहेंगे। सिवन ने कहा कि इसरो उन्नत शोध एवं विकास, अंतरग्रहीय और मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों समेत अंतरिक्ष आधारित गतिविधियां जारी रखेगा।

बुधवार (24 जून) को कैबिनेट ने अंतरिक्ष से जुड़ी सभी गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को मंजूरी दे थी।  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ये जानकारी देते हुए कहा थ कि इससे न केवल इस क्षेत्र में तेजी आएगी बल्कि भारतीय उद्योग विश्व की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा। इसके साथ ही प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार की संभावनाएं हैं और भारत एक ग्लोबल तकनीकी पावर हाउस बन रहा है।  

 

टॅग्स :इसरोके सिवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?