लाइव न्यूज़ :

शोपियां में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर का आतंकवादी मारा गया

By भाषा | Updated: May 11, 2019 14:52 IST

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के हरपोरा इलाके में रामनगरी में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने कहा, ‘‘तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की।

Open in App
ठळक मुद्देगोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की गई जिससे एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।इशफाक 2018 में एक बार फिर आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया।

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का एक आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी सेना ने दी। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक ट्वीट में कहा, ‘‘आतंकवाद मुक्त कश्मीर के तहत आतकंवादियों के नेतृत्व को निशाना बनाते हुए। लगातार चल रहे प्रयास में सफलता । आतंकवाद की अनेक घटनाओं में लिप्त आईएसजेके का इश्फाक सोफी मारा गया।"

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के हरपोरा इलाके में रामनगरी में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने कहा, ‘‘तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की।

गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की गई जिससे एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। प्रवक्ता ने कहा कि संक्षिप्त मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। प्रवक्ता के अनुसार मारे गए आतंकवादी की पहचान बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र के मॉडल टाउन-बी में रहने वाले इश्फाक अहमद सोफी उर्फ ​​उमर के रूप में हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इश्फाक का आतंकवाद अपराध का रिकॉर्ड है और वह शुरू में आतंकी संगठन हरकतुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था। वह अपने अन्य आतंकवादी साथियों के साथ सफा कदाल, सौरा में सीआरपीएफ बंकर, पुलिस स्टेशन खनियार, पर ग्रेनेड हमलों सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल था।’’

उन्होंने बताया कि इशफाक को इससे पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया। इशफाक 2018 में एक बार फिर आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद समेत अपराध से संबंधित काफी संदिग्ध सामग्री जब्त की गयी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए