लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: PSA डोजियर में पत्रकार फहाद शाह पर ISI एजेंडा चलाने, देशद्रोही कंटेंट पोस्ट करने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: March 17, 2022 11:15 IST

जम्मू कश्मीर स्थित 'कश्मीरवाला' वेबसाइट के पत्रकार फहाद शाह को उकसाने वाला बताते हुए डोजियर में कहा गया है कि वह पत्रकारिता की नैतिकता के खिलाफ काम कर रहे हैं और राष्ट्र विरोधी सामग्री पोस्ट करके पेशे का दुरुपयोग कर रहे हैं जिसका देश की संप्रभुता और एकता पर बहुआयामी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार फहाद शाह जम्मू कश्मीर स्थित 'कश्मीरवाला' वेबसाइट के संपादक हैं। दो बार अदालत से जमानत मिलने के बावजूद शाह को तीसरी बार गिरफ्तार कर लिया गया है।जनसुरक्षा कानून के डोजियर में आरोप, वह पत्रकारिता की नैतिकता के खिलाफ काम कर रहे हैं।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर स्थित 'कश्मीरवाला' वेबसाइट के पत्रकार फहाद शाह के खिलाफ पुलिस ने जन सुरक्षा अधिनियम के तहत लाए गए डोजियर में आरोप लगाया है कि वह आईएसआई या अलगाववादी का प्रोपगेंडा के हिसाब से खबरें चलाते हैं और देशद्रोही कंटेंट पोस्ट करते हैं।

बता दें कि, दो बार अदालत से जमानत मिलने के बावजूद बीते सोमवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने शाह के खिलाफ जन सुरक्षा कानून की धाराएं लगा दीं और रिहा नहीं किया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शाह को उकसाने वाला बताते हुए डोजियर में कहा गया है कि वह पत्रकारिता की नैतिकता के खिलाफ काम कर रहे हैं और राष्ट्र विरोधी सामग्री पोस्ट करके पेशे का दुरुपयोग कर रहे हैं जिसका देश की संप्रभुता और एकता पर बहुआयामी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किए गए डोजियर में कहा गया कि शाह का समाचार पोर्टल, कश्मीरवाला, ऐसी खबरें पोस्ट करता है जो राष्ट्र के हित और सुरक्षा के खिलाफ हैं और वे ज्यादातर कश्मीर संघर्ष और भारतीय राज्य की मनमानी के आरोपों को उजागर करते हैं।

पुलवामा, शोपियां और श्रीनगर में शाह के खिलाफ दर्ज तीन मामलों का विवरण देते हुए, डोजियर ने कहा गया कि आपके खिलाफ ठोस कानून लागू किए गए हैं, लेकिन हर रिहाई के बाद कई मौके दिए जाने के बावजूद आपने अपने तरीके नहीं बदले हैं।

कड़े कानून के तहत गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए पुलिस ने कहा कि पत्रकार अपनी गैरकानूनी गतिविधियों के माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है और गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

बता दें कि, शाह को शुरू में 4 फरवरी को पुलवामा पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों का महिमामंडन करने और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की छवि को खराब करने के अलावा देश के खिलाफ दुर्भावना और असंतोष पैदा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया था।

उन्हें 22 दिनों की हिरासत के बाद एनआईए अधिनियम के तहत एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी थी। इसके बाद, उन्हें शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इस महीने की शुरुआत में उन्हें जमानत दे दी गई। फिलहाल वह श्रीनगर के सफाकदल पुलिस स्टेशन में बंद हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपत्रकारPoliceमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए