लाइव न्यूज़ :

वाराणसी से पाकिस्तान में सेना की गुप्त जानकारियां पहुंचा रहा था ISI एजेंट राशिद , ATS ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 20, 2020 16:00 IST

उप्र एटीएस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मिलिट्री खुफिया इकाई द्वारा एटीएस को सूचना दी गयी थी कि वाराणसी का रहने वाला एक व्यक्ति अपने मोबाइल से पाकिस्तानी आईएसआई एजेन्टों के सम्पर्क में है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक राशिद दो बार पाकिस्तान जा चुका है और वहां उसने आईएसआई के एजेंटों से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि उसने सेना तथा सीआरपीएफ के शिविरों समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों की टोह ली थी

आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की वाराणसी इकाई और सेना की अभिसूचना शाखा ने भारतीय सेना की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सुपुर्द करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उप्र एटीएस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मिलिट्री खुफिया इकाई द्वारा एटीएस को सूचना दी गयी थी कि वाराणसी का रहने वाला एक व्यक्ति अपने मोबाइल से पाकिस्तानी आईएसआई एजेन्टों के सम्पर्क में है।

एटीएस के सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र स्थित चित्तूपुर के निवासी इदरीस अहमद के पुत्र राशिद अहमद को सेना से जुड़े फोटोग्राफ और वीडियो आईएसआई एजेंटों को भेजे जाने के आरोप में रविवार को मुगलसराय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक राशिद दो बार पाकिस्तान जा चुका है और वहां उसने आईएसआई के एजेंटों से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि उसने सेना तथा सीआरपीएफ के शिविरों समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों की टोह ली थी और इन जगहों की तस्वीरें और वीडियो आईएसआई एजेंटों को भेजे थे। इसके एवज में उसे धन और उपहार मिले थे।

एटीएस ने बताया कि इदरीस अहमद से पूछताछ की जा रही है कि उसने अभी तक कितने स्थानों/ कैम्पों की रेकी कर तस्वीरें भेजी, इनके बदले में उसे कितनी बार धन और उपहार मिले। उससे पूछा जा रहा है कि आईएसआई एजेन्टों ने किन स्थानों/कैम्पों की तस्वीरें भेजने को उसे कहा था और इस काम में उसके कितने और साथी सम्मिलित है।

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप