लाइव न्यूज़ :

इशुदान गढ़वी ने गुजरात एग्जिट पोल को नकारा, 100 से ज्यादा सीटें मिलने का किया दावा, कहा- भाजपा सरकार नहीं बना रही

By अनिल शर्मा | Updated: December 6, 2022 08:16 IST

 इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि गुजरात में भाजपा को 129 से 151 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 16 से 30 सीट मिलने का अनुमान है। गुजरात में आम आदमी पार्टी को 9-11 सीट मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इससे पहले एक दिसंबर को 89 सीट पर मतदान हुआ था।8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे।

अहमदाबादः गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इशुदान गढ़वी ने तमाम एग्जिट पोल को नकार दिया है और राज्य में 100 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। गढ़वी ने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ें सही नहीं होते हैं। उन्होंने 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव की याद दिलाई और कहा कि उस वक्त के सभी सर्वेक्षणों में आम आदमी पार्टी को लेकर यही कहा गया कि जमानत भी बचा लें तो बड़ी बात होगी लेकिन 28 सीटें जीतीं।

 गौरतलब है कि कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में सोमवार को यह अनुमान जताया गया कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर से सरकार बना सकती है। सभी सर्वेक्षणों में गुजरात में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। और आम आदमी पार्टी को राज्य में 9 से 11 सीटें मिलने की बात कही गई है।

इशुदान गढ़वी ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए एएनआई से कहा कि एक्जिट पोल के आंकड़े सही नहीं होते क्योंकि आकलन करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा,  2013 में भी जब आप दिल्ली में लड़ रही थी तब भी सब यही कह रहे थे कि यह अपनी ज़मानत भी बचा लें तो बहुत बड़ी बात होगी लेकिन हमने 28 सीटें जीतीं।

गढ़वी ने आगे कहा, इसलिए मैं मान रहा हूं कि एक्जिट पोल से अधिक आप का नतीजा आएगा और भारतीय जनता पार्टी गुजरात में सरकार नहीं बना रही है... हमारा आकलन है कि हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

एग्जिट पोल की बात करें तो इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि गुजरात में भाजपा को 129 से 151 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 16 से 30 सीट मिलने का अनुमान है। गुजरात में आम आदमी पार्टी को 9-11 सीट मिल सकती है।

‘एबीपी-सी वोटर’ के सर्वेक्षण के अनुसार, गुजरात में भाजपा को 128 से 140 सीट प्राप्त हो सकती है, तो कांग्रेस को 31 से 43 सीट के साथ संतोष करना पड़ सकता है। आप को तीन से 11 सीट मिल सकती है।

‘न्यूज एक्स-जन की बात’ के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि गुजरात में भाजपा को 117 से 140 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस के खाते में 34 से 51 सीट आ सकती है। आप को 6-13 सीट मिलने का अनुमान है।

‘रिपब्लिक टीवी-पीमार्क’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 30 से 42 सीट मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 2-10 सीट मिल सकती है।

टीवी9 गुजराती ने भाजपा को 125-130 सीट मिलने, कांग्रेस-राकांपा को 40-50 सीट मिलने तथा आप को तीन से पांच सीट मिलने का अनुमान जताया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इससे पहले एक दिसंबर को 89 सीट पर मतदान हुआ था।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022इसुदान गढ़वीआम आदमी पार्टीएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष